सुखोदय तीर्थ नौगांव में मनाया गया आदिनाथ निर्वाण महोत्सव 

धर्म

 सुखोदय तीर्थ नौगांव में मनाया गया आदिनाथ निर्वाण महोत्सव नौगांव 1008 भगवान आदिनाथ निवार्ण महोत्सव के उपलक्ष में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया आदि तीर्थंकर 1008 आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण के उपलक्ष्य में आज प्रातः 1008 आदिनाथ मंदिर जी भगवान महावीर समवशरण मंदिर, सुखोदय तीर्थ नसिजी में विशेष शांति धारा अभिषेक किया गया आज का प्रथम अभिषेक शांति धारा करने का सौभाग्य पंचोली सनी विनोद गांधी रीगल भरत पंचोरी निकिता सोनू, संकल्प पिंड्डारमिया राजेश छगनलाल को प्राप्त हुआ इस अवसर पर आज बड़ी भक्ति भाव से भगवान आदिनाथ विधान  वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरों के साथ किया गया एवम अर्ध समर्पित किए गए। इस अवसर पर निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य पिंडारमियां राजू प्रकाश कलश ट्रेडर्स एवं पंचोरी गीतांश विपुल को प्राप्त हुआ विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी वीना दीदी भरत पंचोरी ने अपना सानिध्य प्रदान किया इस अवसर पर आज विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी ने कहा कि नौगामा नगर का सौभाग्य है कि हमारे मूल नायक आदिनाथ भगवान है वागड़ के बड़े बाबा का आशीर्वाद है आदिनाथ भगवान के बताए गए मार्ग पर चलना है, दोपहर में बागीदौरा नगर में विराजमान परम पूज्य 105 विज्ञान मति माताजी को श्रीफल चढाकर नोगामा नगर की और विहार हेतु निवेदन किया शाम को महिला मंडल द्वारा भक्तांबर विधान के 48 दीप प्रज्वलित कर महा आरती की गई।

प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी नौगांव से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *