भगवान महावीर के दर्शन करने महावीर जी पहुंचेंगे 6 देशों के राष्ट्रदूत

धर्म

भगवान महावीर के दर्शन करने महावीर जी पहुंचेंगे 6 देशों के राष्ट्रदूत
जयपुर –
-करौली जिले के दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी में विश्ववन्दनीय ,जैन धर्म के चौबीस वें तीर्थकर भगवान महावीर के दर्शन लाभ हेतु मंगलवार,18 अक्टूबर को 6देशों के राजदूत पहुंचेंगे।इस मौके पर सभी राष्ट्रदूत हिण्डौन, करौली में विकास कार्यों का अवलोकन भी करेंगे।

 

 

 

जानकारी देते हुए दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी प्रबंधकारिणी कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सुधांशु कासलीवाल एवं मानद् मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने बताया कि बुल्गारिया में भारतीय राष्ट्रदूत संजय राणा के नेतृत्व मे


यूक्रेन, मोरक्को, नामीबिया, अरेमिया और दक्षिण सूडान के राजदूत आयेंगे।
प्रशासनिक समन्वयक भारत भूषण जैन ने बताया कि क्षेत्र कमेटी द्वारा राजदूतों के आगमन के सम्बन्ध में पूर्ण तैयारियां कर ली गई है।


इससे पूर्व सभी राजदूत हिंडौन सिटी में हिंडौन सिटी स्थित सेंड स्टोन की फैक्ट्रियों का अवलोकन करेंगे।
हिंडौन पहुंचने से पूर्व दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी में भगवान महावीर की मूंगावर्णी अतिशयकारी, भू गर्भ से प्रकटित प्राचीन प्रतिमा के दर्शन करेंगे।
राजदूतों के आगमन पर व्यवस्था हेतु करौली जिला कलेक्टर अंकित कुमार एवं उपखण्ड अधिकारी सुरेश हरसोलिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *