चवलेश्वर जैन मंदिर में दो मूर्ति व सिंहासन चोरी समाजजनों में भारी आक्रोश
चैनपुरा ।
चैनपुरा में दिगंबर जैन मंदिर चवलेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में बीती रात अष्टधातु की दो मूर्तियां, छत्र एवं सिंहासन के साथ दान पेटी में से नगद राशि चोर चुरा कर ले गए चोरों ने सीसीटीवी कैमरा को बंद करके चोरी को अंजाम दिया।
घटना का पता चलते ही समाज जनों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना करने के साथ एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास शुरू किया गया।

चवलेश्वर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कमेटी चैनपुरा के अध्यक्ष प्रकाश कासलीवाल ने इस संदर्भ में काछोला थाने में रिपोर्ट पेश की। काछोला थाना प्रभारी श्रद्धा पचौरी ने बताया कि रिपोर्ट में बताया गया है कि चवलेश्वर पारसनाथ के दिगंबर जैन मंदिर के निज मंदिर से दो मूर्तियां एवं चांदी का छत्र, सिंहासन एवं दान पात्र से नकदी चोरी हुई है। विशेष टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम फुटेज ले रही है।
उधर तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष प्रकाशचंद कासलीवाल, कार्य

अध्यक्ष प्रवीणचंद गोधा, प्रकाश गंगवाल, भागचंद बंसल, कैलाशचंद्र सोगानी, रूपचंद गोधा, मुकेश अजमेरा, सुरेश चंद्र कासलीवाल ने चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
