आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माताजी का चांदखेड़ी से हुआ विहार एव पूर्व में विराजित विमलप्रभा मति माताजी संघ ने वंदन करते हुए गुरु मां को दी मंगल विदाई
चांदखेड़ी
भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 श्री स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ विगत एक सप्ताह से चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में विराजित रही। उनके सानिध्य में पूरे सप्ताह तीर्थ क्षेत्र पर कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। पूरे नगर मे धार्मिक वातारण का उल्लास छाया हुआ था।
गुरुवार की बेला मे माताजी के सानिध्य में अखंड भक्तामर पाठ के बाद भक्तामर विधान संपन्न हुआ। एवम् माताजी की आहारचर्या के पश्चात नंदीश्वर विधान हुआ। नगर के सभी श्रावक इसमें सम्मिलित हुए।

गुरुवार को बड़े बाबा के दर्शन कर क्षेत्र पर पूर्व में विराजित आर्यिका 105 श्री विमलप्रभा माताजी ससंघ से मिलन के पश्चात माताजी ने नगर से विहार किया। 
सभी श्रावको ने नम आखों से माताजी को नगर से विदा किया।






विहार मार्ग में सभी ने माताजी का पाद प्रक्षालन किया।

माताजी का रात्रि विश्राम कवल्दा गांव में हुआ। शुक्रवार सुबह की आहारचर्या नगोनिया टोल नाके पर एवम् रात्रि विश्राम विनायक विद्यालय बाघेर में संभावित है।
प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
