गणधराचार्य कुंथुसागर जी महाराज का मंगल विहार कुंथुगिरी क्षेत्र सेश्री नवग्रह तीर्थ वरुर हेतु 24 दिसंबर को होगा
कुंथुगिरी
परम पूज्य अष्टांगनिमितज्ञ जगद्गुरू भारत गौरव गणाधिपति गणधराचार्य 108 कुंथुसागर जी महाराज का मंगल विहारश्री कुंथुगिरी क्षेत्र सेश्री नवग्रह तीर्थ वरुर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामस्तकाभिषेक महोत्सव के लिये कुंथुगिरी से 24-12-2024 को सुबह 6 बजे होगा।
जानकारी देते हुए ग्लोबल महासभा के अध्यक्ष जमनालाल जैन हपावत ने बताया की नवग्रह तीर्थ वरुर हुबली कर्नाटक में विश्व के सबसे उंचे 405फीट उत्तंग सुमेरु पर्वत का निर्माण किया गया है। जिसका भव्य पंचकल्याणक महोत्सव 15 से 26 जनवरी तक पूज्य आचार्य श्री के सानिध्य में होने जा रहा है। इसी के साथ 61 फीट ऊंचे भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक 15 से 26 जनवरी के बीच होगा। इस महा महोत्सव में आचार्य श्री 108 गुणधर नंदीजी महाराज का भी पावन सानिध्य प्राप्त होगा।साथ ही अनेक संतों का मंगल विहार नवग्रह तीर्थ की ओर चल रहा है।

इस भव्य आयोजन में संगीत की स्वर लहरियां प्रसिद्ध गायक कलाकार अनूप जलोटा, सुरेश वाडेकर, सतीश देहरा, रूपेश जैन, विक्की डी पारेख, कविता पौडवाल, खुशबू जैन बिखरेगे।
महोत्सव के सौभाग्यशाली पात्रों में भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य श्रीमान नितीन कुमार पोपटलाल गांधी,सौ. रुपाली नितीन कुमार गांधीजिला – सोलापुर (महा., सौधर्म इंद्र इंद्राणी अमेरिका
निवासी सौधर्म इन्द्र-इंद्राणी श्री जितेन्द्र रमेश चन्द्र कोटडिया, श्रीमती सोमबाला जितेन्द्र कोटडियापुत्र-रूपेश जितेन्द्र कोटडिया, बहू-पर्ल रूपेश कोटडियापुत्री – पूजा रौनक गांधी, अनिका रौनक गांधी परिवार, कुबेर इन्द्र-इन्द्राणीश्री सुनय संजय दोशी सौ.स्नेहा सुनय दोशी फलटन,जिला-सोलापुर (महा.) होगे।




यज्ञनायक मिंडा श्रीमती चेतना – श्री संजय नथमल जी मुंबई को प्राप्त हो रहा है। इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से भक्तों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। साथी संभावना जताई जा रही है कि 300 साधु संतों का सानिध्य इस महा आयोजन को मिलेगा । एवं तीन लाख श्रावकों के इस भव्य आयोजन में आने की संभावना है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
