डॉ। अंबेडकर विश्वविद्यालय के जुबली हॉल हुई अंतरराष्ट्रीय विद्वत्त संगोष्ठीः गो वैभव शतकम् पुस्तक का किया गया विमोचन

धर्म

डॉअंबेडकर विश्वविद्यालय के जुबली हॉल हुई अंतरराष्ट्रीय विद्वत्त संगोष्ठीः गो वैभव शतकम् पुस्तक का किया गया विमोचन

**आगरा**डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, ओं अर्हम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, गुरुकुल यूके लंदन, अखिल विश्व हिंदी समिति कनाडा एवं कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी तथा भाषा विज्ञान पीठ के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी शुरू हो गई|

 

 

 

संस्कृत शतक काव्य परंपरा में मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज द्वारा रचित गौवैभव शतकम् के विषय पर प्रथम सत्र आयोजित किया गया। आगरा के पालीवाल पार्क स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में 16 दिसंबर को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी की अध्यक्षता में संगोष्ठी की गई।

 

जिसकी शुरुआत बाहर से पधारे विद्वानों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं मुख्य ववक्ता डॉ अमित कुमार जैन ने मां सरस्वती वंदना करके किया|इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय एवं ओं अर्हम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने विद्वानों का शोल ओढ़ाकर और मां सरस्वती की प्रतिमा भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया।

 

 

 

इसके बाद अंतरराष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी में जैन विद्या एवं प्राकृत विभाग शयादवाद महाविद्यालय वाराणसी से आए डॉ. अमितकुमार जैन ने सभी छात्र- छात्राओं को गौवैभव शतकम एवं गौसेवा के बारे में समझाया| इसके साथ ही देश-विदेश के वक्ताओं ने भी अपने उद्गारों से जैन समाज के लोगों का ज्ञानवर्द्धन किया।संगोष्ठी के मध्य में जयपुर में विराजमान मुनि श्री प्रणम्यसागर जी महाराज के लाइव आशीष वचन सुनने का सौभाग्य मिला। संगोष्ठी के समापन के बाद विद्वानों ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज द्वारा रचित आचार्य श्री अनुकृति एवं अनुभव एवं गो वैभव शतकम पुस्तक का विमोचन किया।

 

 

संगोष्ठी का संचालन डॉ. वर्षा रानी ने किया।इस अवसर पर संगोष्ठी में केएमआई के निदेशक एवं संगोष्ठी अध्यक्ष प्रदीप श्रीधर, स्वागत अध्यक्ष पन्नालाल बैनाड़ा, मुख्य अतिथि डॉ. इंदू बारोठ लंदन, विशिष्ट अतिथि अशोक व्यास अमेरिका एवं सारस्वत अतिथि वरिष्ठ आध्यात्मिक कवि गोपाल बघेल कनाडा, सारस्वत अतिथि डॉ. देशबंधु शर्मा दिल्ली, डॉ. अमित जैन के अलावा डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं ओं अर्हम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अंतरप्पा सिद्धार्थ जैन, अंतरप्पा अरुणा जैन, अंतरप्पा सीमा जैन, अंतरप्पा ईशा जैन उपस्थित थे|

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *