पंचकल्याणक महोत्सव की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण

धर्म

पंचकल्याणक महोत्सव की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण

दमोह
आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी महाराज के ससंघ मंगल सानिध्य में दिनांक 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक होने जा रहे पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ की सभी तैयारियां को पूर्ण कर ली गई है।

 

महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी सुनील वेजीटेरियन ने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन लगभग 10000 से अधिक व्यक्तियों के आने की संभावना को देखते हुए एक विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है जहां पर मुख्य धार्मिक क्रियाएं संपन्न होगी सभी के भोजनों के लिए एक विशाल भोजनशाला बनाई गई है महोत्सव में 500 से अधिक इंद्राणी बनने की संभावना व्यक्त की जा रही है 350 इंद्र इंद्राणी बन चुके हैं सभी को हथकरघा के अहिंसक वस्त्र प्रदान किए गए हैं सभी के आवागमन हेतु वाहन की व्यवस्था निशुल्क की जा रही है महोत्सव की सुचारू व्यवस्थाओं के लिए शिवनगर महोत्सव कार्यालय में एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महोत्सव के संयोजक महेश दिगंबर ने विभिन्न समितियां के प्रभारी को कार्यभार प्रदान किया पंचकल्याणक महोत्सव के प्रतिष्ठाचार ब्रह्म जयकुमार निशांत एवं पंडित अभिषेक आशीष जैन के कुशल निर्देशन में प्रतिदिन प्रात काल अभिषेक शांति धारा एवं पूजन आदि की धार्मिक क्रियाएं संपन्न होगी प्रतिदिन मुनि श्री के मंगल प्रवचन होंगे सायकाल महा आरती एवं विद्वानों के प्रवचन उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होंगे इंद्र दरबार लगाया जाएगा।

कलेक्टर ने किया महोत्सव स्थल का निरीक्षण
दमोह जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर ने पंचकल्याण महोत्सव स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए इस मौके पर पंचकल्याणक आयोजन समिति के संयोजक महेश दिगंबर अध्यक्ष सुनील डबुलिया रिंकू खजरी रिशु सिंघई अभय बनगांव आदि की उपस्थिति रही

मुनि संघ की वसुंधरा नगर पहुंचने पर हुई मंगल अगवानी
दमोह निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी महाराज के संघ सहित वसुंधरा नगर एवं विजय नगर पहुंचने पर भक्तगणों द्वारा भव्य अगवानी की गई कॉलोनी पर स्थान स्थान पर पाद प्रक्षालन किया गया आरती उतारी गई मुनि श्री के विद्या चिन्मय सभागार में मंगल प्रवचन हुए निर्यापक सभागार में मंगल प्रवचन हुए निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी महाराज की आहारचर्या चरण वंदना का सौभाग्य सुनील वेजीटेरियन परिवार को प्राप्त हुआ मुनि संघ के मंगलवार प्रवचन प्रातः 8:30 बजे सिंघई मंदिर में होंगे
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *