रथयात्रा से शुभारंभ हुआ सिद्धचक्र महामंडल विधान कर्मयोगी कमला नगर में

धर्म

रथयात्रा से शुभारंभ हुआ सिद्धचक्र महामंडल विधान कर्मयोगी कमला नगर में

आगरा
:गुरुवार को श्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कर्मयोगी ग्रेटर कमला नगर आगरा में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवम विश्वशांति महायज्ञ का शुभारंभ घटयात्रा एव रथयात्रा के साथ हुआ। रथयात्रा श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर डी ब्लॉक से प्रारंभ होकर शालीमार जैन मंदिर होते हुए श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कर्मयोगी पहुची। उसके बाद अभिषेक और शांतिधारा की गई। रथयात्रा में भगवान को लेकर सुनील कुमार जैन नसिया को सौभाग्य प्राप्त हुआ। 51 इंद्राणीया घट लेकर चली रथयात्रा में 3 बग्गी ,2 झांकी,2 बैंड , 1 रथ नेमिनाथ भगवान को लेकर हाथी वाला रहा। प्रथम दिन ध्वजारोहण करने का सोभाग्य अशोक कुमार ऋषभ जैन संतावास को प्राप्त हुआ। सभी प्रथम दिन की क्रिया की गई आज 8 अर्घ समर्पित किये गए। सभी कार्य विधानाचार्य पंडित आशुतोष शास्त्री एवम आशीष शास्त्री के निर्देशन में किये गए। संगीत का साथ दिया स्वर सरिता शशि जैन पाटनी ने और सोनू जैन पार्टी आगरा व ज्ञानोदय क्लब आगरा ने रथयात्रा व्यवस्था सम्भाली,कर्मयोगी महिला मंडल,राजुल महिला मंडल मौजूद रहे। इस अवसर पर सुनील कुमार जैन मैदा वाले मुख्य संयोजक,राजकुमार जैन सह संयोजक,अशोक जैन,पवन जैन,सुमेर पांड्या,भुवनेश टोंग्या,मुन्नालाल जैन,गिरीश जैन,अंकुश जैन,नयन जैन,अक्षत जैन,उमंग जैन,अंशु जैन,विशाल जैन,राखी जैन,वीना जैन,नेहा जैन,आशा पांड्याप,उषा मांगरोल,आशा जैन,रजनी जैन,अलका जैन,सीमा जैन,रूपा जैन,शैल जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,समकित जैन समस्त कर्मयोगी कमला नगर के लोग मौजूद रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *