मालवा मेवाड़ ज्योति साध्वी गुणरंजना श्रीजी के अवतरण दिवस
पर पहुंचे श्रीसंघ के लोग
रामगंजमंडी
खरतरगच्छापति जिन मणिप्रभ सूरीश्वर की आज्ञानुवर्ती मालवा मेवाड़ ज्योतिसाध्वी गुणरंजना श्री जी जिन्होंने सन 2022 में रामगंजमंडी में चातुर्मास ऐतिहासिक किया था वर्तमान में राजस्थान के झुंझुनू में है। 22 नवंबर शुक्रवार को साध्वी गुणरंजना श्री जी का 60वा अवतरण दिवस झुंझुनू जैन खरतरगच्छ श्वेतांबर संस्थान ने धूमधाम से मनाया। झुंझुनू श्री संघ की विनती और निवेदन पर रामगंजमंडी श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख की अगुवाई में श्री संघ के लोग पहुंचे।
श्री संघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि झुंझुनू, जयपुर, नीमच, निंबाहेड़ा, रामगंजमंडी के समाज बंधुओ और महिलाओं ने शुक्रवार सुबह 9:00 बजे उपाश्रय से लेकर दादाबाड़ी होकर प्रवचन हाल तक साध्वी जी को जुलूस के रूप में लेकर आए। सबके हाथों में जैन धर्म के लिखे नारों की तख्तियां थी और सभी नारे लगा रहे थे। प्रवचन हाल में पाट में विराजते ही साध्वी जी ने मंगलाचरण सुनाया।
झुंझुनू महिला मंडल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया झुंझुनु के धीरज जैन ने अपने संबोधन में कहा कि जन्म किसी का और खुशी अन्य को हो तो जन्म की सार्थकता हो जाती है। चातुर्मास में सबसे ज्यादा काम करने वाले सुशील कुमार जैन ने कहा कि पूरे चातुर्मास में हमें आठ प्रकार की महापूजन देखने और सीखने को मिली कई तरह की तपस्या और धर्म आराधना चातुर्मास में हुई साध्वी जी ने हमें एक मां की तरह बहुत कुछ दिया है अब हमें देखना है कि हमने कितना ग्रहण किया नाटक के माध्यम से जीव दया अष्टप्रकारी पूजा में पैसा लगाने का संदेश दिया गया।

साध्वी गुणरंजना श्री जी के सांसारिक भाई ब्यावर निवासी महेंद्र छाजेड़ और जयपुर के संदीप जैन ने शानदार धार्मिक भजनों से कार्यक्रम को धर्ममय बना दिया नयागांव से पधारे अमृतलाल शर्मा जयपुर से पधारे पदमचंद चौधरी रामगंजमंडी से पधारे स्थानकवासी श्री संघ के मंत्री अजीत पारख ने अपने विचार व्यक्त किये।

खरतरगच्छ युवा परिषद और खरतरगच्छ महिला परिषद बनाए जाने की साध्वी गुणरंजना श्री जी ने घोषणा की और बनने वाले पदाधिकारी को जयपुर के पदमचंद चौधरी ने शपथ दिलवाई।
रामगंजमंडी श्री संघ अध्यक्ष को गुणरंजना श्री जी ने दादा गुरुदेव के पंगलिये किए भेट




रामगंजमंडी में 2022 के चातुर्मास को ऐतिहासिक सफलता दिलवाने एवं मंदिर दादाबाड़ी और हाल ही में आधुनिक उपाश्रय बनवाने के लिए साध्वी जी ने श्री संघ अध्यक्ष राजकुमार पारख की खूब प्रशंसा की और उन्हें दादा गुरुदेव के पंगलिये भेंट किए।
रामगंजमंडी श्री संघ के लोगों का किया सम्मान
रामगंजमंडी से 525 किलोमीटर दूर झुंझुनू दो कारों से गए श्री संघ अध्यक्ष राजकुमार पारख,दिलीप तिल्लानी, राजेंद्र रांका, अजीत पारख, सारिका पारख, हाल ही में मुंबई दीक्षा ग्रहण करके साधु बनने वाले नयन कटारिया के पिता शैलेंद्र कटारिया और जितेंद्र बाफना का झुंझुनू श्रीसंघ ने साफा पहनाकर श्रीफल भेंट कर सम्मान किया चातुर्मास में सहयोग करने वाले एवं अच्छा कार्य करने वालों का पार्श्व पद्मावती धाम नीमच में सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह दिए। साध्वी गुणरंजना श्री के प्रवचन से पूर्व रामगंजमंडी श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने अपने उदबोधन में साध्वी जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और जिन शासन का नाम इसी तरह आगे बढ़ाती रहे यह प्रार्थना की अच्छी व्यवस्था एवं सम्मान के लिए झुंझुनु श्री संघ की तारीफ की।
जन्म देने वाले माता-पिता जिसको वंदन करें उसे संत कहते हैं
सबसे अंत में साध्वी गुणरंजना जी ने प्रवचन देते हुए कहा कि जन्म देने वाले माता-पिता जिसको वंदन करें उसे संत कहते हैं। फकीरों और संतों की मौज अलग ही तरह की होती है। साध्वी ने कहा कि जीवन में दरार पैदा कर दे ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहें पोजीशन केरियर से नहीं करेक्टर से बनेगी। और करेक्टर बनाने का कार्य गुरु और संत करते हैं। अपनी पर्सनल लाइफ में माता-पिता गुरु और धर्म को स्थान देने की नसीहत दी करोड़ों अरबों की संपदा छोड़कर संयम का मार्ग ग्रहण करने वालों को पता है कि प्रमोशन सिर्फ संयम मार्ग में है। सीता की तरह अग्नि परीक्षा देने वालों का ही प्रमोशन होता है। साधु की गलती निकालने का कार्य मनुष्य का नहीं है यह अधिकार सिर्फ आचार्य को है। सबसे अंत में झुंझुनु श्री संघ के अध्यक्ष सुनील महमवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
संघ पूजा
रामगंजमंडी श्री संघ ने सभी उपस्थित लोगों का तिलक लगाकर प्रभावना देकर संघ पूजा की।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
