रामगंजमंडी दिगंबर जैन समाज ने पूज्य मुनि श्री नीरज सागर महाराज संघ को रामगंज मंडी आगमन हेतु निवेदन किया
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य पूज्य मुनिश्री 108 नीरज सागर महाराज, पूज्य मुनिश्री 108निर्मद सागर महाराज संध्या बेला में झालावाड़ की गोदाम तलाई में मंगल आगमन हुआ जहां समाज जनों ने महाराज श्री संघ की मंगल आगवानी की महाराज श्री संघ ने जिलालय के दर्शन किये।
रामगंजमंडी नगर दिगंबर जैन समाज ने झालावाड़ पहुंचकर महाराज श्री संघ को रामगंज मंडी आगमन हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन किया महाराज श्री ने रामगंजमंडी नगर को मंगल






आशीर्वाद प्रदान किया। रामगंजमंडी समाज की ओर से श्रीमान दिलीप कुमार विनायका, चेतन बागड़ियां, प्रकाश विनायका, रमेश विनायका, विमलविनायका, शांतिलाल जैन, मुकेश जैन राजीव बाकलीवाल, ऋषभ जैन, भूपेंद्र जैन, नितिन जैन प्रदीप शाह आदि सम्मिलित रहे। महाराज श्री ने रामगंज मंडी नगर के बारे में जाना। संभावना व्यक्त की जा रही है कि महाराज श्री संघ का शुक्रवार की दोपहर बेला में गोदाम की तलाई झालावाड़ से रामगंजमंडी की ओर मंगल विहार होगा। एवं शनिवार प्रातः है की बेला में रामगंजमंडी नगर आगमन की प्रबल संभावना है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
