धर्मालंकार आचार्य रयण सागरजी महाराज के समाधि स्थल आनंदपुर कालू मे चरण चिन्ह प्रतिष्ठापना महोत्सव सम्पन्न

धर्म

धर्मालंकार आचार्य रयण सागरजी महाराज के समाधि स्थल आनंदपुर कालू मे चरण चिन्ह प्रतिष्ठापना महोत्सव सम्पन्न
कालू
सागवाड़ा नगर मे जन्मे व नगर गौरव धर्मालंकार दिगम्बर जैनाचार्य श्री रयणसागरजी महाराज पाली जिले की जैतारण तहसील मे स्थित समाधि स्थली आनन्दपुर कालू गांव मे रविवार को आचार्य गुरुदेव का चतुर्थ समाधि दिवस महोत्सव व समाधि स्थली पर सफेद पाषाण से नवनिर्मित छतरी मे चरण चिन्ह प्रतिष्ठापना समारोह ब्रह्मचारिणी निर्मला दीदी के सानिध्य मे सकल जैन समाज कालू द्वारा प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया ” विरल ” सागवाड़ा के तत्वावधान मे सम्पन्न हुआ।

 

 

पगारिया ने बताया कि इस अवसर पर रविवार को प्रातः जिनेन्द्र भगवान के अभिषेक पूजन के बाद आचार्य छत्तीसी विधान के तहत विधान मण्डप पर अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ समर्पित किये गये
इसके बाद आयोजित विनयांजली सभा मे सेठ महेश नोगामिया , पवन कुमार कुमार गोवाडिया तथा ट्रस्टी राजेन्द्र पंचोरी ने गुरु चरणों मे अपने शब्द भाव प्रस्तुत किये इसके बाद सफेद संगमरमर पाषाण से निर्मित आचार्य रयणसागरजी महाराज व मुनि शिव सागर महाराज के चरण चिन्ह की शुद्धिकरण क्रिया व प्रतिष्ठा विधि की इन्द्र इन्दाणी समूह द्वारा की गयी।

 

 


इसके बाद चरण चिन्ह को कार्यक्रम स्थल जैन भवन से बैण्ड बाजो के साथ शोभा यात्रा के रूप मे समाधि स्थल पर ले जाया गया ।जहा अनेक श्रद्धालुओ की उपस्थिति मे नवनिर्मित छतरी मे प्रतिष्ठाचार्य पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ मधु महावीर बोहरा परिवार द्वारा आचार्य रयण सागरजी व सकल दिगम्बर जैन कालू द्वारा मुनि शिव सागरजी के चरण चिन्ह स्थापित किये गये समारोह मे सागवाडा , डूंगरपर , बांसवाड़ा , उदयपुर , जोधपुर के श्रद्धालु भाग लिया।अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *