अनेक राजनेताओं का कुंडलपुर आने का कार्यक्रम
कुंडलपुर/ (17 फरवरी)
कुंडलपुर में चल रहे श्री आदिनाथ भगवान बड़े बाबा के पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव मैं भाग लेने के लिए अनेक राजनेताओं के आने की सूचना है।आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के ससंघ सानिध्य मैं 12 दिवसीय कार्यक्रम में राजनीतिक नेता, सांसद, विधायक, आईएएस, आईपीएस, न्यायिक जज और देश विदेश के अनेक प्रमुख लोगो के आने की सूचना है।
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि कोटा से सांसद व लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (21 फरवरी) केंद्रीय मंत्री द्वय पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता कमलनाथ 18 फरवरी पूर्व मंत्री अजय सिंह के अलावा कई और नेताओं के आगमन की सूचना है
जबकि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और प्रदेश शासन की ओर से अधिकृत कुंडलपुर पंचकल्याणक के प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा यहां पर 2 बार आ चुके हैं। जबकि सागर जिले के तीनों मंत्री भी 18 से 22 फरवरी के बीच कुंडलपुर पहुंच रहे हैं। जैन समाज के श्रावक श्रेष्टि और देश विदेश से लोग आचार्य श्री के दर्शन करने और कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंच रहे है।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
