![]()
फागी कस्बे में पिस्तौल की नोक पर हुई डकैती का हुआ खुलासा
फागी /जयपुर
फागी कस्बे के गुण सागर कॉलोनी में 12 दिसंबर 2021 की शाम को 8:00 बजे सुरेंद्र कुमार जैन पंसारी के यहां घर पर पिस्तौल की नोक पर हुई डकैती का आज ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के मार्ग निर्देशन में, एडिशनल एसपी डॉक्टर तेजपाल सिंह, दूदू के वृताधिकारी (डिप्टी) अशोक कुमार चौहान ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियो से लूट कर ले जाया गया माल बरामद कर लिया गया है। ग्रामीण एसपी के सुपर विजन में गठित टीम के सदस्य फागी थाना अधिकारी रमेश सिंह तंवर, मोजमाबाद थाना अधिकारी रविंद्र कुमार, रेनवाल मांजी थानाधिकारी किरण सिंह, सुभाष सामोता पुलिस थाना फागी, सज्जन सिंह पुलिस थाना फागी, हरिओम पुलिस थाना फागी, तेजराम पुलिस थाना फागी, तथा अनुज कुमार पुलिस थाना फागी ने द्वारा त्वरित कार्रवाई कर डकैतों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। व्यापार मंडल महासंघ के प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि इस डकैती से फागी के आम जनों में काफी रोष व्याप्त हो गया था, और फागी व्यापार मंडल महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप श्रीमाल की अगुवाई में पुलिस थाने पर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन भी किया गया था, ज्ञात हो कि घटना के दिन गुणसागर कॉलोनी में सुरेंद्र कुमार जैन पंसारी की पुत्रवधु को डकेत मकान के अंदर घकेलते हुए ले गए थे, और विरोध करने पर पिस्तौल दिखाई तथा डरा धमका कर घर में रखी अलमारी के एक थैले में से सोने, चांदी के जेवरात लूट कर भाग गए थे, माननीय जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष अग्रवाल के मार्ग निर्देशन में उक्त सभी अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई कर तकनीकी सहायता से 48 घंटे के भीतर ही वारदात का खुलासा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके लिए व्यापार महासंघ फागी ने पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल सहित सभी अधिकारियों को बारंबार धन्यवाद दिया,और इन सभी अपराधियों पर पुलिस द्वारा अभियोग संख्या 719/ 2021 धारा392 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। उक्त डकैती मे़ सगीर अहमद पुत्र बशीर अहमद मुसलमान निवासी रेनवाल मांजी, असलम पुत्र अनवर अली मुसलमान निवासी दादाबाड़ी मालपुरा, शाहरुख पुत्र रशीद खान जाति मुसलमान निवासी रेनवाल माजी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा अनुसंधान कर कार्यवाही चालू कर दी गई है।
*राजाबाबू गोधा व्यापार मंडल महासंघ प्रवक्ता फागी*

फागी कस्बे में पिस्तौल की नोक पर हुई डकैती का हुआ खुलासा