स्म्रति का झरोखा वर्ष 2019बीना-बारहा से रहली पहुंचीं आर्यिका विज्ञानमति माताजी, रास्ते में बारिश हुई तो झोपड़ी में रुका पूरा संघ
रहली
यह वाकया साल 2019 का जब बीनाबारह में विराजमान आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज से आशीर्वाद लेकर विहार करते हुए आर्यिका विज्ञानमति माताजी ससंघ रहली पहुंच गई, वे सिंगपुर, अनंतपुरा व चांदपुर होते हुए गुरुवार की शाम को रहली पहुंचीं। हमे उसे समय श्री वीरेन्द्र जैन मालथोंन ने बताया था आर्यिका माताजी संघ सहित जब विहार पर निकलीं तो रास्ते में एक जगह बारिश हुई तो पूरा आर्यिका संघ ने एक किसान की कुटिया में थोड़ी देर विश्राम भी किया। इसके बाद फिर से विहार हो गया था। इस दौरान आर्यिका संघ को देखकर किसान भी अतिथि सत्कार में जुट गया तो संघ ने पूरे परिवार को आशीर्वाद दिया।
इन पलो क्षणो को पाकर किसान गदगद हो गया और श्रद्धा से झुक गया
वह यही कल्पना करता होगा
विनती सुन ली गुरुवर ने अब तो होगा चमत्कार चमत्कार
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
