जैन धर्म के महा शास्त्र भक्तामर पर अध्ययन, प्रचार- प्रसार एवं मानव कल्याण के लिए विशेष कार्य करने पर प्रियंका जैन पांडया झुमरी तिलैया को सम्मेद शिखर पारसनाथ में अमेरिकन यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि देकर उन्हें सम्मानित किया , वह झुमरी तिलैया जैन समाज के उपाध्यक्ष और समाजसेवी प्रदीप जैन पांड्या की पुत्री है,मधुबन के त्रियोग आश्रम में जैन संत आचार्य संभव सागर जी गुरुदेव ने उनको आशीर्वाद दिया और जैन साध्वी महा विदुषी गुरु मां चैतन्य मति माताजी ने उनको सम्मानित किया, प्रियंका जैन पिछले 10 वर्षों से भक्तामर पर लोगों को जागरूक कर रही है और इसके द्वारा लोगों के जीवन में कष्ट कैसे दूर हो और खुशियां कैसे आए इसका प्रयास कर रही है इस मौके पर मुनि श्री 108 मोक्ष सागर जी गुरुदेव,डॉ मंजू जैन और ब्रह्मचारी प्रदीप भैया ने आशीर्वाद दिया,उनकी इस उपलब्धि पर निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन, जैन समाज के पदाधिकारी मंत्री ललित जैन सेठी, कमल जैन शेट्टी, सुरेंद्र जैन काला, राज छाबड़ा,सुनील जैन शेट्टी, जैन विद्यालय के चेयरमैन किशोर जैन पांड्या, सुशील छाबड़ा, सुरेश झाझंरी, जय कुमार गंगवाल, संपूर्ण महिला समाज, जैन युवक समिति के सदस्य , जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन एवं राजकुमार जैन अजमेरा ने बधाई दी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
