अहम के विसर्जन से ही मार्दव की शुरुआत होती हैजीवन में विनम्रता का होना बहुत ही आवश्यक है प्रज्ञा सागर महाराज
झालरापाटन।
दिगंबर जैन समाज के 10 लक्षण पर्व के दूसरे दिन सोमवार को श्रावकों ने उत्तम मार्दव धर्म को अंगीकार कर विशेष पूजा अर्चना की। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, चंद्रप्रभ मंदिर, पार्श्वनाथ मंदिर, सांवला जी मंदिर, आदिनाथ मंदिर, नेमी नगर लालबाग स्थित सीमंधर जिनालय, कल्पतरु पार्श्वनाथ नसिया, अतिशय क्षेत्र जूनी नसिया मे सुबह से ही शांति धारा और अभिषेक के साथ नित्य नियम पूजा, 10 लक्षण धर्म पूजा की गई।
शांतिनाथ बाड़ा मे तपोभूमि प्रणेता एवं पर्यावरण संरक्षक आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में विधानाचार्य राजकुमार जैन बैंक वाला ने संगीतकार कटनी निवासी पदमचंद जैन की मधुर स्वर लहरियों के साथ विधान की पूजा में 10 लक्षण पूजा, सोलह कारण पूजा , शांतिनाथ पूजा और 64 ऋद्धियों के अर्घ्य मांडने पर समर्पित किए। जिसमें सौधर्म इंद्र बने वर्षा मनीष चांदवाड के साथ अन्य पुरुष एवं महिलाओं ने पूजन की।
पूजन के दौरान भक्ति भाव से सरोबार होकर पूजन कर रहे श्रावक बीच में उठ-उठ कर नृत्य करने लगे। विधानाचार्य ने बीच-बीच में विधान का महत्व बताते हुए कहा कि मान को मारना ही मार्दव को स्वीकार करना होता है। अहंकार की दीवार स्वयं के भीतर जाने नहीं देती। अहंकार के कारण विवाद, संघर्ष फैलता है। जहां अंधकार है वहां विलंब नहीं है। मात्र दुख ही वहां प्राप्त होता है। प्रवक्ता यशोवर्धन बाकलीवाल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दोपहर 2:30 बजे हेमश्री माताजी के सानिध्य में तत्वार्थ सूत्र, शाम 6:30 बजे शांतिनाथ बाड़ा में प्रतिक्रमण और 7 बजे से आनंद यात्रा हुई।
तपोभूमि प्रणेता आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ने कहा कि अहम के विसर्जन से ही मार्दव की शुरुआत होती है। जीवन में विनम्रता का होना बहुत ही आवश्यक है। विनय जैसा गुण ही मनुष्य को
महान बनाता है। सब की आत्मा एक जैसी कोमल है। हम अपने




स्वार्थवश अभिमान करके उसे कलुषित करते हैं। हमें कभी किसी वस्तु का घमंड नहीं करना चाहिए। हमें जियो और जीने दो के सिद्धांत का पालन करना है। मैं और मेरा पन के भाव का त्याग करना ही उत्तम मार्दव धर्म है। समाज और देश में शांति की स्थापना के लिए इस धर्म का अमूल्य योगदान है। निर्मल मार्दव
धर्म को धारण करके ही मनुष्य सच्चे सुख का अनुभव करता है।
नलीन जैन लुहाड़िया से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी9929747312
