जितनी ज्यादा सुविधा उतनी ज्यादा दुविधा पवित्र मति माताजी
नौगामा
नौगामा मैं आज आर्यिका 105 पवित्र मति माताजी गरिमामति माताजी करण मति माताजी के सानिध्य में वागड़ के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान नेमिनाथ भगवान 1008 भगवान महावीर संमवशरण मंदिर की में विशेष शांति धारा अभिषेक हुआ अभिषेक के बाद माता जी का मंगल प्रवचन चातुर्मास पंडाल स्थल पर मंगलाचरण के साथ हुआ माताजी ने अपने प्रवचन में कहा कि आजकल जितनी ज्यादा सुविधा उतनी ज्यादा दुविधा बनती जा रही है हर कार्य के पीछे कठिनाई यही कठिनाई आ रही है जितनी भी सुविधा मिल रही है उतना दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है
जैसे की आजकल मोबाइल का प्रत्येक घरों में उपयोग बढ़ता जा रहा है साथ ही दुरुपयोग भी बढ़ता जा रहा है वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने से बहुत बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है उन दुर्घटनाओं से पूरा परिवार तबाह हो जाता है एवं कई परेशानियों का कारण बनता है घरों में भी छोटे-छोटे बच्चे
मोबाइल को देखते हैं जिससे बुरी चीज भी देखने में आती है बिना मतलब की बातें भी देखी जाती है जिससे समाज में बुरा असर पड़ता है अभी वर्तमान में माता जी द्वारा प्रातः आलोचना पाठ, मंगलाष्टक का अध्ययन करवाया जा रहा है माताजी ने कहा
आगामी 8 तारीख से हमारे पर्वराज पर्यूषण पर्व आ रहे हैं हमें व्रत उपवास करने हैं एवं इन 10 दिनों में संस्कार शिविर के माध्यम से धर्म लाभ लेना है इस अवसर पर चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष

निलेश जैन ने बताया कि खांदू कॉलोनी नगर में विराजमान विज्ञानमति माताजी को नौगामा नगर के श्री समाज द्वारा श्रीफल पर्यूषण पर्व हेतु समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया
जैन समाज प्रवक्ता सुरेशचंद्र गांधी से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
