भव्यता के साथ निकाली गई नेमि कुमार की बारात चार राज्यों के बैंड रहे शामिल
ग्वालियर
आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी का 36 वा तीन दिवसीय महोत्सव के साथ मनाया जा रहा है इसी कड़ी में शुक्रवार को आराधना महोत्सव के अंतर्गत बारादरी मुरार से चार राज्यों के बैंड के साथ नेमिकुमार की बारात भव्यता एवं धूमधाम से निकाली गई।
जो सदर बाजार, हुरावली से होते हुए सितोलचौराहा स्थित चातुर्मास स्थल पर आई। बारात का रास्ते में कई जगह अभूतपूर्व स्वागत किया गया एवं नेमी कुमार की आरती की। बारात में नेमी कुमार के साथ श्रीकृष्ण अन्य राज्यों के राजा भी रथों पर सवार थे।

आगे आगे जबलपुर, हापुड, नासिक, पंजाब और स्थानीय बैंड के साथ ढोल पार्टी भव्य प्रस्तुति देते हुए चल रही थी। यह बारात काफी अलौकिक लग रही थी ट्रॉलीयो पर विभिन्न संस्कृतियों के नृत्य भी प्रस्तुत किए जा रहे थे।

नहीं शनिवार की बेला में चातुर्मास स्थल पर राग से वैराग्य नृत्य नाटिका के माध्यम से नेमिकुमार के वैराग्य धारण करने का दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। वही इसी बेला आर्यिका 105 पूर्णमति


माताजी का 36 वा दीक्षा दिवस भी मनाया जाएगा। इस बेला में देश भर से अनेको भक्त सम्मिलित होंगे यह कार्यक्रम दोपहर की बेला में होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
