28 जुलाई 2024 को सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुंसी में होगी गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ की चातुर्मास कलश स्थापना

धर्म

28 जुलाई 2024 को सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुंसी में होगी गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ की चातुर्मास कलश स्थापना
गुन्सी

प. पू. भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 विज्ञाश्री माताजी ससंघ एवं श्री दि. जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ क्षेत्र, गुन्सी (राज.) के दर्शनों का लाभ श्री दि. जैन पदयात्रा संघ, जयपुर ने प्राप्त किया। राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष कासलीवाल एवं यात्रा संघ के संयोजक अमरचंद दीवान द्वारा संचालित अनेकानेक तीर्थ क्षेत्रों की यात्रा में सर्वप्रथम सहस्रकूट विज्ञातीर्थ क्षेत्र की यात्रा कर यात्रियों ने पुण्यार्जन किया।

 

 

 

 

पूज्य माताजी ने आशीर्वाद स्वरूप यात्रियों को तीर्थक्षेत्रों की यात्रा का फल साक्षात तीर्थंकर पद प्राप्त हो ऐसा मंगल आशीष प्रदान किया। तत्पश्चात सहस्रकूट विज्ञातीर्थ ट्रस्ट द्वारा माननीय अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। लगभग शतकाधिक यात्रियों ने जिनालय के भव्य निर्माण की मंगल भावना भायी। पश्चात् अल्पाहार ग्रहण किया।

 

 


गुरुभक्त प्रेमचंद बड़जात्या चौमूबाग जयपुर वालों के जन्मदिन पर श्री शांतिनाथ भगवान की शांतिधारा करायी गई। शुभम जैन अक्षत जैन निवाई द्वारा अभिषेक क्रियाएं सम्पन्न हुई।

 

 

विज्ञातीर्थ क्षेत्र पर आगामी 28 जुलाई को भव्य कलश स्थापना

 

 

 

महोत्सव का आयोजन चातुर्मास 2024 का प्रारंभ होने जा रहा है। शुक्रवार को चतुर्मास समिति का गठन अधिकारी एवं ट्रस्टीयों के द्वारा किया जावेगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *