मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज वर्षायोग कलश स्थापना समारोह संपन्न कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पहुंचकर मुनि श्री का लिया आशीष

धर्म

मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज वर्षायोग कलश स्थापना समारोह संपन्न कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पहुंचकर मुनि श्री का लिया आशीष
इंदौर
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य भावनायोग के माध्यम से जन जन में लोकप्रिय संत मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज की ससंघ 17 जुलाई को ऐतिहासिक अगवानी के पश्चात 21 जुलाई रविवार को चातुर्मास कलश की स्थापना अभय प्रशाल में दौपहर 2 बजे से संपन्न हुई।

 

शंका-समाधान प्रणेता मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज,पाठशाला प्रणेता मुनि श्री निर्वेग सागर महाराज, मुनिश्री संघान सागर महाराज ससंघ की विधिवत चातुर्मास कलश की स्थापना औद्योगिक नगरी इंदौर के रेसकोर्स रोड़ पर रविवार 21 जुलाई को दौपहर दो बजे से अभय प्रशाल में कि गई।

 

 

 

प्रचार प्रमुख प्रवीण जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश की धरती पर मुनिश्री का इंदौर में यह पहला चातुर्मास है, मुनिश्री ससंघ को समोशरण मंदिर से बैंड-बाजे के साथ बग्घीयों मे बैठे सभी समाज जन के साथ जुलूस के रुप में अभय प्रशाल लाया गया। वहां पर सर्व प्रथम चैरी जैन की पुरी टीम ने कथक न्रत्य के साथ प्रस्तुति दी।

 

 

मुनिश्री 108 संधान सागर जी महाराज का दसवा दीक्षा दिवस मनाया गया, जिसमें संधान सागर जी महाराज के साथ पुरे ससंघ ने मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज की तीन परिक्रमा लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनिश्री की प्रेरणा से ने सम्मेद शिखर जी मे निर्मित गुणायतन तीर्थ के ट्रस्टियों ने मुनिश्री के इंदौर में प्रथम चातुर्मास पर इन्दौर से सम्मेद शिखर जी के गुणायतन तीर्थ पर हजारों की संख्या में समाज जाएगा। इन्दौर से सिधी शिखर जी गुणायतन ट्रेन की है ट्रस्टीयों के द्वारा खिलोनों की ट्रेन लाईन मे लग कर चलाई।

 

चातुर्मास कलश की स्थापना मुकेश पाटोदी के द्वारा कि गई। भारत के जैन एवं जैनेत्तर समाज ने मुनि श्री का लाईव कार्यक्रम जो कि सांयकाल पारस चैनल एवं जिनवाणी चैनल तथा प्रमाणिक एप के माध्यम से लाखों भक्त शंकासमाधान कार्यक्रम के माध्यम से जुड़े हुये है तथा अनन्य भक्त है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक डोसी नवीन गोधा हर्ष जैन मनोज बाकलीवाल आनंद गोधा भरत मोदी दि. जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी राजेश जैन दद्दू डिके जैन रानी अशोक डोसी जैनेश झांझरी अनामिका बाकलीवाल श्वेतांबर जैन समाज सिख समाज एवं वेश्य समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।

वही श्री थावरचंद गहलोत (राज्यपाल कर्नाटक)ने एवं मां अहिल्या की नगरी के जन प्रिय सांसद शंकर लालवानी मुनि श्री का आशीर्वाद लेने पधारे।

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर चातुर्मास कमेटी के प्रमुख मुकेश पाटोदी, अशोक रानी डोशी नवीन आनंद गोधा हर्ष जैन आदि कमेटी पदाधिकारियों ने बहुमान कर सम्मान किया

श्री गहलोत न गुरु देव के बहु चर्चित कार्यक्रम शंका समाधान में उपस्थित रहे |

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *