भामाशाह अशोक पाटनी आर के मार्बल ने सुधासागर आवासीय कन्या महाविद्यालय के नूतन भवन लोकार्पण मैं दिया अपना अमूल्य योगदान
जयपुर
जैन जगत का गौरव उदार मना भामाशाह श्रीमान अशोक पाटनी आर के मार्बल जिनकी जितनी सराहना की जाए कम हुआ करती है उन्होंने उद्योग एवं व्यवसाय में अपना एक मुकाम हासिल किया है साथ ही अपनी चंचला का उपयोग एवं अपने जीवन का सदुपयोग सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में करते हैं।
आज भी उन्होंने जयपुर में सन्त श्री सुधासागर आवासीय कन्या महाविद्यालय के नूतन भवन के लोकार्पण समारोह में अपने परिवार की ओर से परिवार की ओर से ज्ञानोदय छात्रावास सागानेर में चार मंज़िल के लिए अमूल्य राशि देने कि घोषणा की।

इनके विषय में जितना लिखा जाए जितना कहा जाए कम ही होता है हम तो साक्षात कहते हैं कि यह इस भारतवर्ष के साक्षात भामाशाह हैं एक भामाशाह जो पहले राजस्थान में अवतरित हुए और अब दूसरे भामाशाह अभी राजस्थान में अमृत अवतरित हुए हैं हम राजस्थान वासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं कि ऐसे व्यक्तित्व का जन्म भूमि कर्मभूमि मातृभूमि राजस्थान है।
अपने मधुर कंठ से इस समारोह में बोलते हुए श्री पार्टी ने कहा कि बहुत बालिकाएं अध्ययन करने के लिए इंजीनियरिंग करने के लिए आदि पढ़ाई करने के लिए जयपुर आते हैं लेकिन उन्हें रहने का स्थान नहीं मिल पाता है। और अब यह जैन छात्रावास बन जाएगा क्योंकि कोई भी जैन छात्रावास जयपुर में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आप इस संस्थान के लिए जो कुछ कर सकते हैं करें , आने वाली पीढ़ी याद रखें इसको ऐसा बनाए और आप चिंता ना करें।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
