*रॉयल एवेन्यू कॉलोनी जयपुर में हुआ गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ के सान्निध्य में वार्षिकोत्सव महोत्सव निर्विघ्न संपन्न*
जयपुर
प .पू. भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 गुरुमाँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ सान्निध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर रॉयल एवेन्यू कालोनी जयपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े धूम धाम से मनाया गया | इस अवसर पर जिनेन्द्र भगवान का १०८ स्वर्ण कलशों से अभिषेक कर भक्त गण हर्षाये । पूज्य गुरुमाँ के मुखारविंद से वृहद शांतिधारा का वाचन हुआ । तत्पश्चात प्रवचन सुनने का लाभ भी सभी भक्तों को प्राप्त हुआ ।
माताजी ने मंदिर जी का जन्म दिवस मनाने के विषय पर भक्तों को संबोधन देते हुए कहा कि – मंदिर हर प्राणी के लिए पुण्य जुटाने का अनुपम साधन हैं । इसी से स्वर्ग और मोक्ष का सीधा मार्ग श्रद्धा का उद्गम होता है । विश्व में सबसे पवित्र स्थान है तो वह है मंदिर जहां जाकर हर प्राणी का मन अशुभ से हटकर शुभ में ही प्रवृत्ति करता है । प्रवचन के पश्चात् सभी भक्तों ने झूमते नाचते हुए पार्श्वनाथ महामंडल विधान रचाकर विशेष आराधना की ।
पूज्य आर्यिका ससंघ का 3 जुलाई 2024 को प्रात: 7 बजे चित्रकूट कालोनी जयपुर में भव्य मंगल प्रवेश होगा ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी की रिपोर्ट 9929747312
