समाज के बीच में मिल जुल कर रहना चाहिए ताकि सभी हमारे सुख दुःख में सहभागी बने! स्वस्ति भूषण माताजी

धर्म

समाज के बीच में मिल जुल कर रहना चाहिए ताकि सभी हमारे सुख दुःख में सहभागी बने! स्वस्ति भूषण माताजी
केशवरायपाटन
परम पूजनीय भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 स्वामी भूषण माताजी ने कषाय के विषय में समझाया उन्होंने कहा कि जिन जिन भावों के कारण से पाप कर्म का बंध होता है उसे कषाय कहते हैं! शोक के माध्यम से भी पाप का बंध होता है! जब किसी का मरण हो जाता है उसको शोक कहते हैं! मरण के पश्चात् जो परिवार जनों के मन में विचार चल रहे हैं स्मृति में कष्ट हो रहा है वियोग में पीड़ा हो रही है उसको कहते हैं शोक! भगवान महावीर ने सूतक पातक बताया है! हमें सूतक पातक मानना क्यों आवश्यक है! जब कोई आयु से पहले मरण को प्राप्त हो जाये तो बड़ा शोक हो जाता है! जिसके घर में शोक होता है वह तेरह दिन तक अकेला नहीं रहता है उसके परिजन नाते रिश्तेदार समाज आदि उसके दुःख बाँटने आते हैं! अगर वह अकेला रहे तो शोक में बहुत अधिक डूब जायेगा! समाज किस लिए होती है इसीलिए कि वह सुख दुःख में एक दूसरे के साथ खड़ी रहे! इसीलिए कहते हैं हमें समाज के बीच में मिल जुल कर रहना चाहिए ताकि सभी हमारे सुख दुःख में सहभागी बने!

 

 

आज कल के बच्चे कहते हैं हमें नहीं जाना समाज में पापा आप जाओ रिश्तेदारी में! समाज के बिना बहुत परेशानियां हैं! समाज में रहकर गलत कार्यों के करने से बच जाते हैं! दुःख बंट जाते हैं! हालांकि शोक को कषाय कहा है लेकिन संसार में रहकर ये ना हो ऐसा हो नहीं सकता है!संसार यानि मोह! मोह यानि संसार! जितना ज्यादा मोह उतना ज्यादा शोक जितना ज्यादा शोक उतना ज्यादा मोह! अगर मोह नहीं तो शोक भी नहीं! सीधा सीधा गणित है! किसको कितना दुःख हुआ जाने का जिसको जितना मोह था उसको उतना शोक हुआ! हम अखबार में सबके शोक संदेश पढ़ते हैं कभी विचार आया कि एक दिन हमारा भी शोक सन्देश छपेगा! हमें सबकी खबर है लेकिन अपनी खबर नहीं है! धर्म सिखाता है कि सबकी खबर छोडो और अपनी खबर लो! हम मनुष्य पर्याय में क्या करने आये हैं क्या करने आये हैं? घर वालों से मोह ना हो ऐसे दो ही व्यक्ति हो सकते हैं पहला ज्ञानी या दूसरा पागल! ज्ञानी को पता है कि मोह का परिणाम क्या है! दूसरा पागल उसको कुछ पता ही नहीं है मोह क्या है? परिवार होता क्या है? उसे तो सब एक से नजर आते हैं!

 

 

 

चेतन जैन केशवरायपाटन से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी की रिपोर्ट 9929 747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *