रामपथमोहल्ला वासी बाजार नंबर एक एवं नगर पालिका के सौजन्य से गर्मी में शीतलता दिलाने हेतु शीतल पेय पदार्थ केंद्र का लोकार्पण ऊप जिला कलेक्टर महोदयअनिल सिंघल एवं अधिशाषी अधिकारी महोदय दीपक नागर की गौरवमई उपस्थिति में हुआ।
रामगंजमंडी
भीषण गर्मी में जहां लोग कूलर ऐसी आदि में दुबके दिखाई दे रहे हैं। 48 डिग्री के तापमान में बाजार नंबर एक के रामपथ वासी भीषण गर्मी में भी घर से बाहर निकाल कर नगर वासियों की सेवा के लिएआगे आए। जो अपने आप में एक मिसाल पेश करता है।
जब रामपथ मोहल्ला वासियों ने गर्मी से राहत दिलाने के लिए शीतल पदार्थ पिलाने हेतु राहत केंद्र शुरू करने की बात प्रशासन एवं नगर पालिका के बीच रखी तो अप जिला कलेक्टर महोदय श्री अनिल सिंघल एवं अधिशासी अधिकारी महोदयनगर पालिका दीपक नागर ने इस निर्णय का स्वागत किया एवं हर संभव मदद का भरोसा दिलाया साथ ही इस कार्य की सराहना करते हुए खुद इस केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे और कहा कि किसी भी तरह की कोई तकलीफ हो किसी भी तरह का कोई भी मदद की आवश्यकता हो प्रशासन आपके लिए खड़ा है।।

आपको बता दें कि रामगंज मंडी बाजार नंबर एक रामपथे मोहल्ला वासी हर संभव सेवा के लिए तत्पर दिखाई देते हैं और इसी क्रम में विगत 10 दिनों तक यह मोहल्ला वासी गर्मी राहत केंद्र का आयोजन करेंगे जिसमें आज प्रथम दिन शीतल ठंडा पानी। Ors ,ठंडी छाछ, एवं नींबू की शिकंजी पिलाई गई। इसको पीने के बाद हर व्यक्ति गर्मी से राहत पा रहा था। एवं इस मुहिम की सराहना कर रहा था।




रामपथ मोहल्ला वासी द्वारा चलाए जा रहे इस मुहिम का बाजार नंबर एक ही नहीं संपूर्ण रामगंज मंडी में सराहना हो रही है
निश्चित रूप से ऐसे कार्य सराहनीय कहे जाएंगे एवं मानवता के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण दे रहा है। कहा जाता है कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना है ऐसा ही रामगंजमंडी के रामपथमोहल्ला वासियों ने कर दिखाया।।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
