गौवध एवं गौवंश परिवहन पर मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने चिंता व्यक्त की
सागर
परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने नमक की मंडी स्थित कटरा जैन मंदिर में शंका समाधान कार्यक्रम में शिवसेना प्रांत उप प्रमुख पप्पू तिवारी के द्वारा गौवध एवं गौवंश परिवहन को लेकर पूज्य मुनि श्री से प्रश्न किया।
जिसका समाधान एवं उत्तर देते हुए पूज्य मुनि श्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में राम भक्तों की सरकार होने के बावजूद भी गौवध होते रहना एवम गौवंश का परिवहन जारी रहना चिंता का विषय है।
महाराज श्री ने गौपालकों को भी संदेश देते हुए कहा कि देश में गौपालक ही चंद पैसों की लालच में गौवंश का सौदा करते हैं, यदि गौपालक वध करने वालों का गौवंश विक्रय करना बंद कर दे तो गौहत्या एवम गौपरिवहन अपने आप रुक जाएगी।



महाराज श्री ने सागर नगर की तारीफ करते हुए कहा कि सागर नगर के लिए यह गौरव की बात है कि जिस अभियान की शुरुआत सागर से हुई वह देश व्यापी स्वरूप ले चुका है। उन्होंने 27 साल पहले जैन समाज व शिव सैनिकों द्वारा 1997 में सागर में मालगाड़ी से कत्लखाने जा रहे 1172 गोवंश बचाने का जिक्र किया।
महाराज श्री ने कहा कि गोहत्या को रोकने कड़ा कानून न बन पाने के कारण गो हत्या करने वाले गोवंश का अवैध परिवहन करने वालों को कड़ी सजा नहीं होती और वह अदालत से छूट जाते हैं। सरकार को इस दिशा में कड़ा कानून बनाने की आवश्यकता है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
