गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी सानिध्य मे 9 दिवसीय सम्यकज्ञान शिविर का हुआ शुभारभ अति हर चीज की बुरी होती है स्वस्तिभूषण माताजी

धर्म

गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी सानिध्य मे 9 दिवसीय सम्यकज्ञान शिविर का हुआ शुभारभ अति हर चीज की बुरी होती है स्वस्तिभूषण माताजी
केशोरायपाटन
परम पूजनीय भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी सानिध्य मे 9 दिवसीय सम्यकज्ञान शिविर काशुभारभ अतिशय क्षेत्र पर हुआ शिविर शुभारभ होने से मंगलवार की बेला और मंगलमय हो गई इस क्रम मे सर्वप्रथम भगवान् मुनिसुव्रतनाथ भगवान का अभिषेक शांतिधारा गुरु माँ के सानिध्य मे सम्पन्न हुयी उसके बाद भव्य समारोह मे सम्यकज्ञान शिविर का शुभारभ किया जिसमे श्रीजी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन क्षेत्र प्रबंधकार्यकारिणी के द्वारा किया गया

 

इस आयोजन के क्रम मे भव्य मंगलाचरण प्रस्तुति दी गयी जानकारी देते हुए चेतन जैन एवम विश्वास जैन ADVOCATE ने बताया की प्रबंधकार्यकारिणी एवम नगरजन की और से गुरु माँ को भक्तिभाव के साथ वर्षायोग 2024 हेतु निवेदन किया जिसे गुरु माँ ने गदगद भाव से सुना इस अवसर पर अध्यन कराने आए विद्वत जन का सम्मान किया गया उन्होने बताया की यह शिविर 29 मई तक चलेगा

 

 

 

 

 

मांगलिक पलो मे गुरु माँ ने कहा की अति हर चीज की बुरी होती है अनुशासन बनाने के लिए गुस्सा अच्छा है लेकिन हमेशा गुस्सा ही करते रहे यह अच्छा नहीं है माताजी ने कहा अधिक दवाई खाना अधिक खाना घातक होता है अति हर चीज की बुरी होती है

मोबाइल ज्यादा चलाना भी घातक होता है एक उदाहरण के माध्यम से बताया की सब्जी मे तेल डालना अच्छी बात है ज्यादा डाल दिया तो उन्होने कहा अति सर्वत्र वर्जयन्ति इसलिए जो चीज़ आपको सबसे अच्छी लगती है सबसे पहले उसे छोड़ो चाय ज्यादा सबसे ज्यादा अच्छी लगती है सबसे पहले वह छोड़ो जो चीज तुम्हे ज्यादा अच्छी लगती है वो तुम्हे बीमार करती है वो तुम्हे कमजोर करती है

 

 

 

यह कमजोरी एक दिन तुम्हारी आदत बन जाएगी यह आदत तुम्हारा

 

 

माइनस पॉइंट बन जाएगी बच्चो को भी अति को छोड़ने के लिए कहे और उनसे कहे अति अच्छी नहीं होती उन्होने कहा तीर्थंकरो मे वीर का गर्मी मे नीर का लगने वाले शिविर का बड़ा ही महत्व है

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *