माँग्यावास जयपुर में हुआ श्री जिनसहस्रनाम महार्चना का भव्य आयोजन गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी सानिध्य में

धर्म

माँग्यावास जयपुर में हुआ श्री जिनसहस्रनाम महार्चना का भव्य आयोजन गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी सानिध्य में
जयपुर

श्री दि. जैन मंदिर मांग्यावास, जयपुर में साधनारत प. पू. भारत गौरव, गणिनी भूषण आर्यिका 105 गुरुमाँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ सान्निध्य में श्री जिनसहस्रनाम महार्चना का भव्य आयोजन निर्विघ्न सम्पन्न हुआ।

 

 

प्रातःकालीन अभिषेक, शांतिधारा करने भक्तों की भीड़ लगी। भक्तामर, ऋद्धिमंत्र की आराधना के पश्चात् सौधर्म इन्द्र गिरिश जैन, यज्ञनायक पीयूष जैन, कुबेर इन्द्र संजय सेठी, ईशान इन्द्र राजेन्द्र सेठी एवं माहेन्द्र इन्द्र मनोज गोधा ने दीप, धूप, फल, हवन, व शांतिधारा पूर्वक श्री जिनसहस्रनाम महार्चना की आराधना सम्पन्न करायी।

 

सकल समाज ने संगीतमय तरंगों के साथ भक्ति का आनंद लिया। मंडल पर 11 श्रीफल, 11 दीपक , 11 अर्घ्य चढ़ाये गए। 1008 मंत्रों का जाप पूर्वक विश्वशांति महायज्ञ का अनुष्ठान पूर्वक समापन हुआ।

 

 

 


पूज्य गुरुमाँ की आहारचर्या कराने का परम सौभाग्य शकुंतला जैन सपरिवार ने प्राप्त किया। निर्माण नगर जयपुर समाज ने पूज्य माताजी ससंघ को अल्प प्रवास हेतु श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
माताजी ने कहा कि – जिनसहस्रनाम भक्ति का फल अचिन्त्य है। क्योंकि यह भक्ति मनोवांछित फल को देने वाली है। पूज्य गुरुमाँ ने सहस्राधिक सहस्रनाम विधान कराके जो मिशाल खडी की है वह जैन धर्म के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखी जायेगी। एक-एक मंत्र मे हजार-हजार देवता स्थापित हुए है। उसकी आराधना सातिशय पुण्य का संचय कराती है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *