बांसवाड़ा में होगा 64 रिद्धि मंडल विधान एवम श्रीजी का भव्य पंचामृत अभिषेक 
बांसवाड़ा। 
सकल दिगंबर जैन समाज के निवेदन पर वात्सल्य वारिधी पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ सहित मोहन कॉलोनी में विराजित हैं दिनांक 12 मई को आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ सानिध्य में मूल नायक श्री आदिनाथ भगवान का भव्य पंचामृत अभिषेक दूध,दही केशर विभिन्न फल और सूखे मेवे के रस पुष्पों से किया जावेगा आचार्य श्री के श्री मुख से शांति धारा का उच्चारण होगा।
समाज अध्यक्ष सुमतीलाल एवम महामंत्री महावीर नशनावत ने बताया कि दोपहर को श्री आदिनाथ जिनालय में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ सानिध्य में पंडित नितिन भीमपुर के निर्देशन में सकल दिगंबर जैन समाज मोहन कॉलोनी एवं विभिन्न स्थानीय मंडल के सहयोग से विधान के अंतर्गत इन्द्र का सकलीकरण ,इंद्र प्रतिष्ठा ,मंडप प्रतिष्ठा ,नव देवता पूजन प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी महाराज एवं पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज की पूजन की जावेगी।


मंडल विधान के पुण्यार्जक सौधर्म इंद्र नसनावत पवन कुमार मगनलाल जैन एवं कुबेर इंद्र नसनावत ऋषभ कुमार नानालाल जैन रहेंगे समाज अध्यक्ष समिति सुमतिप्रकाश जैन ने बताया कि इस मंडल विधान में नगर के संपूर्ण समाज द्वारा भाग लिया जाएगा इसके पूर्व प्रातः धर्म सभा में मुनि मुमुक्षु सागर जी ने अपने प्रवचन में बताया कि मनुष्य जीवन अनमोल है दुर्लभ मनुष्य पर्याय में सभी को स्वयं के कल्याण के लिए धर्म से जुड़ना जरूरी है इसके लिए मनुष्य जीवन में संयम धारण करना चाहिए।राजेश पंचोंलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी 9929747312। 
