वरुनपथ मानसरोवर में हुआ गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी का भव्य मंगल प्रवेश
जयपुर
प. पू. भारत गौरव, गणिनी भूषण आर्यिका 105 गुरुमाँ विज्ञाश्री माताजी संसंघ का मंगल विहार शाम 6 बजे वरुण पथ मानसरोवर की तरफ रहा है। श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, मंगल विहार जयपुर में प्रातः काल ब्रह्म मुहुर्त में श्री जिनसहस्रनाम का मंगल पाठ का आयोजन हुआ। तत्पश्चात् अभिषेक, शांतिधारा के माध्यम से जिनेन्द्र प्रभु की भक्ति आराधना की गई।
पूज्य माताजी ने प्रवचन सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधन देते हुए कहा कि – जीवन जीने की कला सिखाने वाले परम गुरु ही जीवन नैया को पार लगाते है। जीवन तो हर कोई जी लेता है पर असली कला तो तभी आयेगी जब तुम मनुष्य से भगवान बनने का रास्ता तय करोगे।



पूज्य गुरुमाँ की आहारचर्या कराने का परम सौभाग्य प्रेमचन्द जैन सपरिवार ने प्राप्त किया। वरुनपथ मानसरोवर जयपुर में माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ । माताजी ससंघ सान्निध्य में वरुण पथ जैन मंदिर में 8 मई 2024 को भव्य वार्षिकोत्सव मेला का आयोजन होने जा रहा है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
