परस्पर क्षमायाचना के साथ मनाया गया क्षमावाणी पर्व
रामगंजमंडी

पर्युषण पर्व समापन उपरान्त रविवार की संध्या बेला में क्षमावाणी पर्व मनाया गया


इस कड़ी में नगर के जिनालयों में श्रीजी का अभिषेक पूजन किया गया



श्री श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मंगल आरती व माला का पुण्य लाभ भगवानस्वरूप पदमकुमार खानपुर वाले एवम श्रीमान संतोष कुमार नितिन कुमार सबदरा परिवार को मिला व पाठशाला के मंगल कलश का पुण्य लाभ श्रीमति शशिबाई सुरेंद्र कुमार सागर वालो मिला इसके उपरान्त तपस्वी रुचि बागड़िया, सयानी
विनायका का समाज की और से सम्मान किया गया साथ ही समाज मे धर्म प्रभावना करने हेतु

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी का श्री शान्तिनाथ दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी की और से अजित सेठी,दिलीप विनायका ने सम्मानित किया सम्मान के क्रम में अभिषेक जैन लुहाडिया का सम्मान शान्तिनाथ महिलामंडल की औऱ से शोभना साँवला,सुमित्रा सेठी,ललिता विनायका द्वारा किया गया।इसके उपरान्त प्रभु के समक्ष्य आलोचना पाठ किया गया व सभी ने बैर भाव को भुलाकर एक दुसरे से क्षमायाचना की गयी। वही महावीर दिगंबर जैन मंदिर पर क्षमावाणी पर्व के अवसर पर शाम को कलशाभिषेक के समय सोलहकारण माला के पुण्यार्जक महावीर कुमार देवेंद्र कुमार जैन साकुन्या रत्नत्रय माला के पुण्यार्जक डॉ प्रेक्षा के तप आराधना के उपलक्ष में महेंद्र कुमार सुरेश कुमार जैन सबदरा शांतिधारा के पुण्यार्जक महेश कुमार आशीष मनीष जैन ठौरा रहे।

बघेरवाल समाज के महामंन्त्री श्री पदम सुरलाया ने बताया की
रात्रि 7.30 बजे सामूहिक आरती के पश्चात महाआरती के पुण्यार्जक सोहन कुमार हिमांशु जैन हरसौरा रहे। उसके पश्चात सामूहिक क्षमावाणी के पूर्व पर्यूषण पर्व पर तप आराधना करने वालो का बहुमान किया गया इस क्रम में अनिता डूंगरवाल, कविता सरवाडिया, राजेश बागड़िया, प्रेक्षा सबदरा,ऐषा जैन,पहल मित्तल का बहुमान कर सम्मानित किया गया। साथ ही पर्युषण पर्व पर धार्मिक प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए श्री वीर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सुनील सुरलाया व सरिता सबदरा विनिशा सुरलाया अमिता सुरलाया रीटा ठग वंदना बाबरिया के अलावा आदर्श महिला मंडल की कनकमाला सुलोचना जैन एवं बालिका वर्ग में जैनी रैनी अवनि जैन का भी सम्मान किया गया।मंदिर जी कि व्यवस्था के लिए राकेश जैन व मंजू माली को सम्मानित किया। साथ ही मीडिया में प्रतिदिन विस्तृत समाचार देने वाले अभिषेक लुहाड़िया निलेश जैन का बहुमान किया। अंत में बघेरवाल समाज के अध्यक्ष महेंद्र जैन ठौरा ने आभार प्रकट किया। व प्रभु जी के समक्ष्य आलोचना पाठ किया गया उसके उपरान्त सभी ने बैर भाव भुलाकर परस्पर एक दूसरे से क्षमायाचना की व सामूहिक क्षमावाणी पर्व मनाया गया।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी



