ताजगंज जैन मंदिर में मुनि समत्व सागर महाराज का मंगल प्रवेश,
आगरा।
एवं ताजगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज,मुनिश्री शीलसागर जी महाराज एवं मुनिश्री सुप्रभातसागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हुआ।मुनिश्री के मंदिर पहुंचते ही भक्तों ने जयकारों के साथ भव्य अगवानी की। एवम पाद प्रक्षालन, आरती एवं पूजनकर मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।मंगल प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
निर्मल सेवा सदन छीपीटोला से प्रातःकाल श्रद्धालु मुनिसंघ के मंगल विहार में शामिल होकर ताजगंज जैन मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन एवं पूजन कर धर्मलाभ लिया।शाम को मुनिश्री के सान्निध्य में जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आयोजित हुआ।इसमें श्रद्धालुओं ने धर्म एवं अध्यात्म से जुड़े प्रश्न रखे और मुनिश्री से समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि 30 सितंबर को सुबह 6:00 बजे मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ताजमहल का अवलोकन करने जाएंगे। इस दौरान मुनिश्री ताजमहल की स्थापत्य कला एवं इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके बाद मुनिसंघ वापस ताजगंज जैन मंदिर पहुंचेगा, जहां श्रद्धालुओं के लिए मंगल प्रवचन एवं भव्य धार्मिक आयोजन होंगे।
मुनिश्री के आगरा नगर भ्रमण से जैन समाज में विशेष उत्साह का वातावरण है। विभिन्न धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर दर्शन, प्रवचन एवं धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
