गुरूमां विज्ञाश्री माताजी ससंघ सान्निध्य में मनाया गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज का 62 वाँ अवतरण दिवस
जयपुर
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर गायत्री नगर-ए, महारानी फार्म, जयपुर में गणिनी आर्यिका 105 गुरुमाँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ सान्निध्य में प. पू. राष्ट्रसंत, गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी गुरुदेव का 62 वाँ अवतरण दिवस मनाया गया। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने गणाचार्य श्री की भक्ति भावों के साथ पूजन अर्चन कर उनके चरणों में नमन किया।
में मांगलिक पलों में गुरुमाँ के श्री मुख से शांतिधारा का वाचन हुआ। पूज्य गुरुमाँ ने प्रवचन के दौरान जैन समाज को गणाचार्य गुरूवर का संस्मरण सुनाते हुए कहा कि – 370 से भी अधिक भव्यात्माओं को दीक्षा देकर उनका कल्याण करने वाले आचार्य भगवन ने सहस्राधिक लोगों को मोक्ष मार्ग पर बढाया है। उनका जन्म हम सभी के लिए कल्याण का कारण है।



पूज्य माताजी ससंघ के चरणों में शांतिनगर जैन समाज के पदाधिकारियों ने अल्प प्रवास हेतु श्रीफल समर्पित किया।गुरुमाँ की आहारचर्या दौलत छाबडा के निवास स्थान में निर्विघ्न सम्पन्न हुई। शाम 5 बजे आर्यिका ससंघ का मंगल विहार त्रिवेणी नगर की ओर हुआ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
