गणिनी आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माताजी के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से जुनी नसिया में 7 जून 2024 से 22 जून 2024तक 16 दिन के पखवाड़ा शांति विधान होगे
झालरापाटन
आगामी जेठ माह के शुक्ल पक्ष में दिनांक 7 जून 2024 से 22 जून 2024 तक 16 दिन का पखवाड़ा शुक्ल पक्ष का आ रहा है।
जिसका विशेष महत्व बताया गया है, इस अवसर पर भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माता जी के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र जुनी नसिया झालरापाटन में मनोकामना शांति विधान 16 दिन तक किए जाएंगे।




जानकारी देते हुए कमेटी के राजकुमार जैन बैंक वाले, महावीर पाटनी, अशोक कुमार चांदवाड़,प्रदीप बड़जात्या ने बताया कि प्रतिदिन विधान संगीत के साथ भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। जिसमें संपूर्ण पूजन द्रव्य सामग्री, विधानाचार्य की संपूर्ण व्यवस्था क्षेत्र कमेटी द्वारा की जाएगी।प्रतिदिन के विधान की राशि कमेटी द्वारा निर्धारित की जा चुकी है।
इन सभी ने जानकारी देते हुए बताया कि आप भी अपने परिवार के किसी भी सदस्य की जन्मतिथि ,पुण्यतिथि, वैवाहिक तिथि या कोई भी तिथि के दिन अपने या अपने परिवार का एक दिन का विधान स्वीकृत करवाकर धर्म लाभ प्राप्त कर पुण्य अर्जन कर सकते हैं। महामंडल विधान के पुण्यार्जक परिवार जन को विधान के दिन शांति धारा करने का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। एवम बाहर से पधारे सोभायशाली परिवार जन एवम भक्तों के आवास की व्यवस्था एवम भोजन की व्यवस्था कमेटी द्वारा रहेगी।
आयोजक कमेटी द्वारा संपर्क सूत्र प्रेषित किए गए हैं यदि आप अपनी ओर से भी विधान स्वीकृत करवाना चाहते हैं और पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो निम्न नंबरों पर निम्न व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।- राजकुमार जैन बैंक वाला 9414571 711,महावीर पाटनी
941419393, अशोक कुमार चांदवाड75683643158,प्रदीप बड़जात्या 9414404176
प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
