आचार्य श्री 108 अनेकांत सागर महाराज का झालरापाटन में हुआ मंगलप्रवेश धन वैभव प्रतिष्ठा का अभिमान नहीं करना चाहिए अनेकांत सागर महाराज

धर्म

आचार्य श्री 108 अनेकांत सागर महाराज का झालरापाटन में हुआ मंगलप्रवेश धन वैभव प्रतिष्ठा का अभिमान नहीं करना चाहिए अनेकांत सागर महाराज
झालरापाटन

दिनांक 17 अप्रैल 2024 श्री दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में परम पूज्य 108 शांति सागर जी महाराज के शिष्य आचार्य 108 श्री अनेकांत सागर जी मुनिराज का मंगल प्रवेश हुआ|

 

 

 

समाज के प्रवक्ता यशोवर्धन बाकलीवाल ने बताया कि प्रातः 8:00 बजे समाज बंधुओ की उपस्थिति में थाना चौराहे से बैंड बाजा के साथ गिंदौर गेट, नगर पालिका चौराहा , पिपली बाजार, चोपडिया बाजार, सेठों का चौराहा होते हुए शांति नाथ मंदिर पहुंचे जहां आयोजित धर्म सभा में आचार्य श्री ने कहा कि हर जीव को हर हाल में प्रसन्न रहना चाहिए जो समाज इतना बड़े विशाल मंदिर और तीर्थ क्षेत्र के नजदीक रहता है बहुत ही भाग्यशाली होता है|

 

 

 

 

दुनिया में हर चीज चलायमान है धन, वैभव प्रतिष्ठा पर अभिमान नहीं करना चाहिए यह चलायमान है|शोभा यात्रा में समाज की सैकड़ो महिलाएं, पुरुष, गुरुदेव की जय कार लगाते हुए चल रहे थे| विभिन्न संस्थाओं , व्यापारियों एवं संगठनों द्वारा एवं समाज जनों द्वारा आचार्य श्री का पदप्रशालन कर आरती कर मंगल आगवानी करते हुए आशीर्वाद प्राप्तकिया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *