दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न राजीव जैन बाकलीवाल बने अध्यक्ष
रामगंजमंडी
श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी का शपथ ग्रहण समारोह श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन नसिया में संपन्न हुआ।
यह समारोह भव्यता के साथ हुआ सभी सदस्यों ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया
कार्यक्रम का संचालन मयंक विजया सावला ने किया इस समारोह के मुख्य अतिथि जैन सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार विनायका, श्री अनुराग सेठी रीजनल अध्यक्ष, मनोज जैन रीजनल सचिव रहे। समस्त अतिथियों का स्वागत समूह सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के क्रम में स्वागत गीत पूजा सिंघल, किरण सिंघल, विनीशा जैन, मनीष जैन रेखा जैन, मेघा जैन ने किया एवं समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कुशल निर्देशन पूजा सिंघल ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने भी अपनी अभूतपूर्व प्रस्तुति दी। जिसमें खुशाशी मित्तल द्वारा अनुपम मंगलाचरण की प्रस्तुति दी,
बालिका नृत्य की प्रस्तुति प्रेक्षा जैन, दीवा जैन, अमिशी जैन ने दी। महिला नृत्य की प्रस्तुति चारू जैन, रेखा जैन, सरिता जैन, मोना जैन, सोनल जैन, आयुषी जैन, स्वाति जैन, अमिता जैन द्वारा दी गई इस अवसर पर पधारे हुए सभी अतिथि गणों का स्वागत तिलक माला पहनाकर किया गया।

इस अवसर पर सभी विशिष्ट अतिथियों ने समूह की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। एवं रामगंज मंडी सोशल ग्रुप की गतिविधियों को भी सराहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका ने कहा कि रामगंज मंडी का सोशल ग्रुप सर्वोत्तम कार्य कर रहा है।



इस अवसर पर अध्यक्ष प्रदीप शाह ने भी समूह की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं अपने द्वारा किए गए कार्यों के लिए त्रुटियों की क्षमा याचना की। सचिव राजीव बाकलीवाल ने भी अपने कार्यों को बताया और वर्ष भर में किए गए कार्यों के बारे में सभी को बताया।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को श्री नवीन जैन राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा दिलाई गई जिसमें नवीन सदस्य प्रियांशु कटारिया परिधि कटारिया को शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव मनीषा बाकलीवाल, उपाध्यक्ष नीरज निधि जैन, सचिव देवेंद्र तारा जैन, कोषाध्यक्ष मयंक स्वाति चेलावत, सहसचिव शिशिर जैन एवं सांस्कृतिक मंत्री के रूप में मेघा हेमंत चेलावत, मनीष पूजा सिंघल, एवं संचालक मंडल में यशवंत शालिनी शाह, मनीष नेहाकटारिया, सोमेंद्र अंजलि जैन, विपिन सरिता जैन, टीकम कविता जैन, को शपथ दिलाई गई। अंत में अध्यक्ष राजीव बाकलीवाल एवं सचिव देवेंद्र जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस समूह को ऊंचाई पर ले जाना आप सभी के हाथ में हैं और आप सभी के सहयोग के लिए में तत्पर रहूंगा। अंत में शांति पाठ के साथ समारोह का समापन हुआ
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
