*सिद्धचक्र महामंडल विधान हुआ संपन्न, बुधवार को चांदखेड़ी में होगा 24 घंटे का अखंड भक्तामर पाठ*
कोटा
भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 श्री स्वस्तिभूषण माताजी के सानिध्य में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान का मंगलवार को1024 अर्घो के साथ समापन हुआ।
बुधवार को सर्वप्रथम प्रात: काल 8 बजे आर्यिका मां नगर में स्थित मुनिसुव्रतनाथ जिनालय आई।

जहा माताजी के सानिध्य में अभिषेक शांतिधारा संपन्न होने के पश्चात एक दिवसीय मुनिसुव्रतनाथ विधान आयोजित किया गया। जिसमे नगर के सभी भक्तो ने उत्साहपूर्वक, भक्ति भाव से संगीतमय पूजन किया।
और माताजी के प्रवचन भी हुए। माताजी की आहारचर्या श्री रमेश चंद जैन पवन जैन काकडदा वालो के आवास पर संपन्न हुई।

तत्पश्चात 12 बजे से दोनो माताजी ससंघ के सानिध्य में विधान प्रारंभ हुआ।





समाजबंधुओ ने माताजी से अपना प्रवास पाने एवम् आशीर्वाद पाने के लिए विशेष आग्रह कर श्रीफल भेट किया। माताजी की स्वीकृति के बाद उनके सानिध्य बुधवार प्रात: 7 बजे से 24 घंटे का भक्तामर पाठ चांदखेड़ी गर्भगृह में बड़े बाबा के सामने किया जाएगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
