आचार्य सुंदर सागर महाराज का संघ के नगर प्रवेश पर श्रद्धालुओ ने भव्य अगवानी की

धर्म

आचार्य सुंदर सागर महाराज का संघ के नगर प्रवेश पर श्रद्धालुओ ने भव्य अगवानी की
निंबाहेड़ा।

दिगबराचार्य श्री सुंदरसागर महाराज का ससंघ के आगमन पर नगरवासियों ने दिगंबर जैन समाज की अगुवाई में भव्य अगवानी कर पद प्रक्षालन के साथ अपनी भक्ति प्रदर्शित की।

 

 

दिगंबर समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी के अनुसार समाज अध्यक्ष सुशील काला व महामंत्री मनोज पटवारी की अगुवाई में मंगलवार प्रातः मुनि वृंदो को नीमच रोड स्थित मोती बावजी के समीप से भव्य अगवानी कर जुलूस के रूप में बैंड बाजो के साथ सरावगी गली स्थित आदिनाथ जिनालय के दर्शनोपरांत नगर के प्रमुख मार्गो से आदर्श कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ जिनालय लाया गया। 

मुनि संघ का विविध स्थलो पर श्रद्धालुओ ने पद प्रक्षालन किए। शांति नाथ जिनालय में मुनि संघ की उपस्थिति में शांतिधारा

कलशाभिषेक कर आयोजित धर्म सभा में आचार्य श्री ने आशीवर्चन दिए। तत्पश्चात मुनि संघ की आहारचर्या मांगलिक भवन में

श्रद्धालुओ ने पूर्ण भक्ति से पडगाहन विधि से संपन्न कराई।

 

 

संत भवन में मुनि संघ ने धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराई।

इसी श्रंखला में दोपहर को मुनि वृंदो ने शास्त्र सभा का आयोजन किया जिसमें सारगर्भित धर्म चर्चा के साथ संध्या बेला में धर्मावलंबियों ने आचार्य संघ के प्रति गुरु भक्ति परिलक्षित कर अपनी धार्मिक शंकाओं का समाधान प्राप्त किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने आचार्य भक्ति कर भक्ति भजन भाव से महाआरती संपन्न कराई।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *