महाराष्ट्र सरकार ने स्कूल में अंडा दिए जाने पर रोक लगाने पर कर रही है मंथन उप मुख्यमंत्री ने दिया बयान डॉक्टर कल्याण गंगवाल के प्रयास ला रहे रंग
मुंबई
महाराष्ट्र के स्कूलों में बच्चों को अंडा परोसा जा रहा है। जिसको लेकर जिसको लेकर शाकाहार के प्रचार प्रसार में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले डॉ कल्याण गंगवाल ने महाराष्ट्र सरकार से मांग की थी कि स्कूलों में अंडा ना परोसा जाए।
जिसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को एक पत्र भी लिखा था। जिस पर सरकार ने विचार करना शुरू किया है। इसका लिखित आश्वासन डॉक्टर गंगवाल के पास मुख्यमंत्री आवास से आया है। उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस ने भी इस पर एक बयान जारी किया है। निश्चित रूप से डॉक्टर गंगवाल के प्रयास रंग ला रहे हैं।
विवरण
नवंबर 2023 को महाराष्ट्र सरकार ने निर्णय प्रकाशित करते हुए स्कूलों में कक्षा 1 से आठवीं तक के छात्रों को स्कूल में पोषण आहार में उबला अंडा, अंडा भुर्जी,अंडा बिरयानी केला देने की घोषणा की थी।


इस पर आपत्ति जताते हुए शाकाहार के प्रचार प्रसार में अपना जीवन देने वाले डॉक्टर गंगवाल ने रोक लगाते हुए इसके नुकसान के बारे में भारत सरकार को पत्र लिखते हुए बताया था कि वैज्ञानिक रूप से मांसाहार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, और स्कूल के पोषाहार में अंडा नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार जल्द यह
निर्णय वापिस ले, ” ऐसी मांग सर्वजीव मंगल प्रतिष्ठान के डॉक्टर कल्याण गंगवाल ने की थी।
डॉक्टर कल्याण गंगवाल ने उसे समय एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि”स्कूल के लंच में अंडा परोसना अनुचित है,इसका असर स्कूल में जैन, महानुभव, ब्राह्मण और अन्य शाकाहारी छात्रों पर पड़ेगा. जब
अन्य छात्र अंडे के व्यंजन खाएंगे तो वे भी उन्हें खाना चाहेंगे। चूँकि वे छोटे हैं इसलिएउन्हें इन चीज़ों के बारे में पता
नहीं है. इससे यह आदत पड़ जाएगी एक तरह से इन जैन और शाकाहारी बच्चों को मांसाहारी बनाने की महाराष्ट्र सरकार की साजिश है और ये बेहद गंभीर मामला है.” उन्होंने कहा था कि सरकार ने फैसले में यह भी कहा है कि अंडा किसानों के उत्पादों को बाजार दिलाने के लिए यह योजना शुरू की गई। लेकिन हमें यह सोचना चाहिए कि किसानों के लिए छात्रों को मांसाहारी बनाना कितना उचित है। लोग को अपने धर्म को बचाने के लिए
एकजुट होना चाहिए और सरकार के फैसले के खिलाफ एक मजबूत सामाजिक संघर्ष जरूरी है,, ऐसा भी उन्होंने बताया था कि “अंडे मांसाहारी होते हैंऔर अंडे से कोई पोषक तत्व
नहीं मिलता है. अंडे में विटामिन सी नहीं होता है. प्रोटीन केवल 13.5 प्रतिशत होता है. इनमें बड़ी मात्रा में कोलेस्ट्रॉ होता है,पोल्ट्री फार्म में मुर्गियां
एंटीबायोटिक्स और हामॉन के संपर्क में आती है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट मोबाइल 9929747312
