सीपुर मे होने जा रहे शिलान्यास समारोह की आर्यिका सुनिधिमति माताजी ने अनुमोदना की

धर्म

सीपुर मे होने जा रहे शिलान्यास समारोह की आर्यिका सुनिधिमति माताजी ने अनुमोदना की
सीपुर
आज चारो और एक ही चर्चा है सीपुर मे होने जा रहे भव्य शिलान्यास समारोह की यह आयोजन वर्तमान के वर्धमान, वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर महाराज सानिध्य मे यह आयोजन 19 फरवरी 2024 को सम्पन होने जा रहा है इस भव्य आयोजन की अनुमोदना करते हुए आर्यिका 105 सुनिधिमति माताजी नितिन भैया जी की जमकर तारीफ़ की

 

 

माताजी ने कहा की हमारे आचार्य भगवंत कहते है दर्शनं देव देवस्य , दर्शनं पाप नाशनम I
दर्शनं स्वर्ग सोपानम , दर्शनं मोक्ष साधनं। जिनेद्र देव के दर्शन करने से समस्त पाप नष्ट होते है जिनेद्र देव के दर्शन ही मोक्ष लिए स्वर्ग की सीढ़ी है इनका दर्शन ही हमारे लिए मोक्ष का साधन है ऐसे जिनेद्र देव की महिमा से अभिभूत होकर हमारे श्री नितिन भैया जी ने एक प्रकल्प उठाया है वह प्रकल्प है सहस्त्र कूट दिव्य जिनालय का एवम भक्तामर जिनमंदिर निर्माण का उन्होने कहा इस जिनालय के निर्माण हेतु आचार्य श्री 108 समतासागर जी महाराज का आशीर्वाद तो प्राप्त है ही साथ ही वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर महाराज की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद तो है ही उनका परम सानिध्य भी इस समारोह को मिल रहा है ये हमारे लिए ख़ुशी की बात है माताजी ने सभी से कहा इस पुनीत कार्य मे सहभागिता दे एवम सम्मलित होकर इस पुण्य कार्य की अनुमोदना करे

 

 

मै शुभकामना करती हु की इस जिनालय का शिलान्यास 19 फरवरी 2024 को होने जा रहा है।

 

 

 

 

 

इस जिनालय की प्राण प्राण प्रतिष्ठा भी आचार्यश्री वर्धमान सागर महाराज सानिध्य मे हो जल्द ही इसका निर्माण पूर्ण हो ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस पावन अतिशय क्षेत्र के दर्शन कर पुण्य का संचय करे और मोक्ष की प्राप्ति कर सके।
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *