पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पोस्टर, फोल्डर, फ्लेक्स व आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन आचार्य सुनील सागर महाराज ने प्रतिष्ठा समिति कामां को दिया आशीर्वाद

धर्म

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पोस्टर, फोल्डर, फ्लेक्स व आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन आचार्य सुनील सागर महाराज ने प्रतिष्ठा समिति कामां को दिया आशीर्वाद
कामां
धर्मनगरी कामां में आयोजित होने वाले भव्य दिव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पोस्टर, फोल्डर, फ्लेक्स एवं आमंत्रण पत्रिका का विमोचन कुंदकुंद भारती दिल्ली परिसर में परम पूज्य आचार्य सुनील सागर महाराज के सानिध्य में हुआ।

 

पंचकल्याणक समिति के प्रचार प्रभारी रवि जैन लहसरिया ने बताया की प्रथम गणिनी आर्यिका विजय मति माताजी की जन्मस्थली कामां जिला डीग राजस्थान में

 

आगामी 28 फरवरी से 4 मार्च तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हो रहा है जिसके फ्लेक्स का आमंत्रण पत्रिका आदि का विमोचन कुंदकुंद भारती के पदाधिकारी अनिल जैन नेपाल, जयकुमार जी जैन उपाध्ये, राष्ट्र गौरव डॉक्टर इंदु जैन छतरपुर, शांतिलाल जैन जापान वाले, अजय जैन बडजात्या दिल्ली, नवीन जैन, मयंक जैन लहसरिया, भारत जैन,निखिल जैन बढ़ जाते दौलत जैन एवं महामंत्री संजय जैन बडजात्या द्वारा किया गया।

 

 

इस अवसर पर आचार्य सुनील सागर महाराज ने कहा धर्म नगरी कामां में अभी से बड़ा उत्साह दिखाई दे रहा है युवाओं में बड़ा ही जोश है। यह उत्साह सृजन करते हुए नवाचार की ओर आगे बढ़े, यही मेरा आशीर्वाद है संपूर्ण जैन समाज कामां को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की सफलता सुनिश्चित करने का दायित्व पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति को जिम्मेदारी के साथ उठाना चाहिए।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *