चन्द्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी प्रबन्ध कार्यकारिणी की बैठक शेरगढ पाडाखोह में

धर्म

चन्द्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी प्रबन्ध कार्यकारिणी की बैठक शेरगढ पाडाखोह में
पाडाखोह चन्द्रोदय प्रबन्ध कार्यकारिणी की बैठक चांदखेडी तीर्थ के मुलनायक भगवान श्री आदिनाथ भगवान के उदगम स्थल शेरगढ पाडाखोह में सम्पन्न हुई ।

 

दिनांक 9 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 11 बजे कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सदस्य एवं महिला महासमिति चांदखेड़ी के सभी सदस्याएं बस द्वारा चांदखेड़ी से पाडाखोह के लिए प्रस्थान किया वहां स्थित सभी प्राचीन जैन मन्दिरों के दर्शन किए।

विवरण
इस स्थान पर अतिप्राचीन जैन मन्दिर ढांचा जिसकी जिर्णशिर्ण दीवारों पर आज भी जैन जैन धर्म के मुलभुत सिद्धांत अंकित है यह दीवारों पर अंकित लेख लगभग 200 वर्ष प्राचीन है।

ऋषभदेव जयंती मनाने का लिया

इसके पश्चात सभी ने चन्द्रोदय तीर्थ के मुलनायक श्री आदिनाथ भगवान के उदगम स्थल पर श्री भक्तामर पाठ किया व कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक शुरु की गई अध्यक्षता श्री हुकम जैन काका ने की बेठक का संचालन कोषाध्यक्ष श्री गोपाल जैन वकील ने किया व महामंत्री श्री नरेश जैन वेद ने पुर्व बेठक मे लिए गये निर्णयों को विस्तार पर बताया जिसका पुरे सदन समर्थन किया बेठक मे अन्य पदाधिकारी श्री अशोक जैन सेठी(उपाध्यक्ष),श्री विनोद जैन सुरलाया (मुख्य संयोजक),श्री कैलाश जैन (सहकोषाध्यक्ष),श्री भगवान स्वरूप जैन (देवरी) आदि लगभग सभी सदस्य उपस्थित थे आगामी चेत्र कृष्ण नवमी 3 अप्रैल बुधवार को श्री ऋषभ जयन्ती महोत्सव महोत्सव धुमधाम से मनाने सम्बन्धी चर्चाएं हुई

जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक महिला महासमिती की श्री निशा जैन ,रुचि जैन,साक्षी जैन को बनाया व अध्यक्ष निशा जैन ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कमेटी को आश्वस्त किया।

ऋषभ जयन्ती मैला महोत्सव पुर्व संयोजक श्री कैलाश जैन भाल व भगवान स्वरूप जैन जैन को ही पुनः नियुक्त किया मैला आयोजन समिति में प्रशांत,विमल, ऋषभ,योगेश,उमेश, पवन गोलू,महावीर (कालु) ,अनिल,अंकित (राधोगढ),अशोक सैठी (बारां), पवन (कुम्भराज),महेश(हरिगढ),मुकेश(पिडावा) भरत आदि को नियुक्त किया।

होली पर भी आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने पर चर्चा हुई।अन्त में अध्यक्ष हुकम काका ने अपने धन्यवाद संबोधन मे शेरगढ ग्राम वासियों का जिसमें नरेन्द्र सिंह जी, सरपंच श्री शकुर व अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे सबका बहुत बहुत आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस स्थान काजीर्णोद्धार करने की प्रेरणा प्रदान की।
नरेंद्र सिंह ने शेरगढ़ में होने वाले चमत्कारों को बताया


बैठक के दौरान श्री नरेन्द्र सिंह ने इस स्थान पर होने वाले चमत्कारों से सभी को अवगत कराते हुए बताया कि यहां पर कोई शिकार नहीं कर सकता एक बार कोशिश की लेकिन बन्दुक मे से गोली ही नहीं चली व किसी ने पेड काटना चाहा तो उसे किसी अद्रश्य शक्ति ने लगभग 50 फुट हवा मे उछालकर बहुत सुरक्षित दुसरे स्थान पर रख दिया। बैठक का समापन वहां स्थित चरणपादुकाओं पर मंगलाष्टक बोलकर मंगल किया अन्त में वात्सल्य भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *