भगवान महावीर के अहिंसा सिद्धांत की गहरी छाप थी गांधी जी पर -केन्द्रीय मंत्री सिंधिया केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने किया जैन विधायकों का सम्मान
अशोक नगर–
भगवान महावीर के अहिंसा की गहरी छाप महात्मा गांधी पर थी देश में अहिंसा की ज्योति जलाने वाले महात्मा गांधी का जीवन जैन दर्शन से प्रभावित था उन्होंने जैन दर्शन के मूलभूत सिद्धांतों को समझकर गुलामी की जंजीरों में जकड़े देश का खून का एक कतरा गिरें बिना आजादी दिलाई। अहिंसक रुप से चले आंदोलन को जैन धर्म के मूल भावनाओं के आधार पर आगे बढ़ाया जैन समाज क्षमा वाणी के साथ ही जियो और जीने दो के सिद्धांत को लेकर चलता और यही भावना दुनिया भर के लोगो को प्रभावित करती है।
यह उद्गार सुभाष गंज मैदान में भगवान महावीर स्वामी के 2550वे निर्वाण वर्ष में जैन विधायकों के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही।

इस समारोह में मंगल गान श्री विद्यासागर सर्वोदय पाठशाला की बहनो ने किया वहीं मंगलाष्टक कमेटी के नितिन बज रोहित सिघई हेमंत टडैया ने किया। इसी क्रम में चित्र अनावरण कर दीप प्रज्जवलन केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव, शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन,सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, नगरपालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, समाज के अध्यक्ष राकेश कासंल, महामंत्री राकेश अमरोद, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई , थूबोनजी कमेटी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल सहित अन्य अतिथियों ने किया। इस दौरान कमेटी द्वारा अतिथियों का पुष्प हारो से स्वागत किया गया।

विधायको का स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान
भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण वर्ष में शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन सागर, विधायक शैलेन्द्र जैन सहित विधायक ब्रजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, नगरपालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया का सम्मान केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल, महामंत्री राकेश अमरोद, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई, थूबोनजी कमेटी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल सहित अन्य समाज जनों द्वारा किया गया। 
सिंधिया परिवार का पूरे अंचल की समाज से सीधा जुड़ाव है-विधायक जैन
इस दौरान शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन ने कहा कि मैं गौरवान्वित हूं मुझे अपनी समाज के बीच श्रीमंत सिंधिया जी द्वारा सम्मानित किया जा रहा है आज पूर्व मंत्री जयंत मलैया जी के घर विवाह समारोह होने के कारण हमारे कुछ विधायक साथी नहीं आये लेकिन श्रीमंत के आगमन में सब समाहित है सिंधिया परिवार अंचल की समाज के आगे सुरक्षा कवच की तरह खड़ा है और अंचल में कभी भी समाज पर संकट आया तो राजशाही के समय से पूरा आशीर्वाद देते रहे हैं ।ऐसे सिंधिया परिवार का जैन समाज ह्रदय से आभारी हैं। अशोक नगर जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी के इस निर्वाण वर्ष को नये तरह से मना कर सभी को प्रेरणा दी है आप जब भी मुझे याद करेंगे मैं सेवक आपकी सेवा में हमेशा उपस्थित रहुगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
