34 वर्ष की तपस्या के बाद एक प्रतिज्ञा पूर्ण मदन दिलावर ने की आज एक और कठोर प्रतिज्ञा

धर्म

34 वर्ष की तपस्या के बाद एक प्रतिज्ञा पूर्ण मदन दिलावर ने की आज एक और कठोर प्रतिज्ञा
रामगंजमंडी
आज संपूर्ण विश्व में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव बड़े हर्ष उल्लास से मनाया जा रहा है।आज मानो देखने में आ रहा हर नगर अयोध्या जैसा हो गया हो। और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आज मानो दीपावली हो गई हो।

 

 

इस महोत्सव पर रामगंज मंडी में सुबह भगवान श्री राम की शोभायात्रा भी निकल गई जिसमें श्री शोभायात्रा भी निकल गई जिसमें कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर शिरकत की। जगह-जगह भंडारे में जगह-जगह प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी देखा गया।

  1.      

इस पुनीत बेला में रामगंज मंडी नगर में बाजार नंबर 1 सबसे सर्वोत्तम सबसे सर्वोत्तम दिखाई दिया बाजार नंबर एक में जगह-जगह रंगोलिया बनाई गई ऐसा लग रहा था कि

हर एक व्यक्ति श्री राम के अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को देख रहा हो बाजार नंबर एक में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं रामगंज मंडी के क्षेत्रीय विधायक मदन दिलावर द्वारा भी सीधा प्रसारण बाजार नंबर एक के व्यापारियों द्वारा एवं समस्त रामगंज मंडी की जनता के साथ देखा जब प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हो रही थी तब श्री दिलावर भक्ति में मगन दिखाई दिए। श्री मदन दिलावर का इस अवसर पर अभूतपूर्व स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर मदन दिलावर ने भगवान श्री राम के समक्ष दीप जलाकर मंगल आरती भी की। इस अवसर पर उनका अभिनंदन भी किया गया और उन्होंने एक और संकल्प लिया कि जब तक मथुरा में भगवान श्री कृष्ण का मंदिर नहीं बन जाता तब तक में एक वक्त का भोजन करूंगा।

इसी के साथ श्री मदन दिलावर ने हाथी घोड़ा पालकी जय श्री राम के जय कारों से वातावरण को धर्ममय बना दिया जब यह आयोजन चल रहा था तो हर कोई भगवान श्री राम के जय कारों से गूंज रहा था सभी ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के द्वारा देखा। ऐसा लग रहा था कि रामगंज मंडी आज थम सी गई हो और हर कोई राममय हो गया हो।

 

आकर्षक रंगोलिया आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी रही। इस अवसर पर कार सेवकों का भी अभिनंदन किया गया जिसमें श्री रूपचंद जैन लाडवा, कन्हैया लाल पोरवाल, महेंद्र सामरिया, बबलू सामरिया, कन्हैया उस्ताद, महावीर शाह नंदकिशोर पंचोली का अभिनंदन किया गया। वही महिला शक्ति को भी आकर्षक रंगोली के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बनारस से पधारी साध्वी जी का भी अभिनंदन किया गया। साथ ही साथ जैसे ही भगवान श्री राम की प्रतिष्ठा संपन्न हुई ड्रोन से भी पुष्प प्रस्तुति की गई जय जयकार एवं तालिया की गड़गड़ाहट से जय श्री राम जय श्री राम के जय कारों से संपूर्ण वातावरण गूंज रहा था। इन अलौकिक क्षणों को हर कोई केमरा में कैद करता दिखाई दिया। वही जैसे ही भगवान श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की क्रिया संपन्न हुई वैसे ही शांति जय घोष महिला शक्ति द्वारा घोष बजाया गया इस घोष की ध्वनि से वातावरण में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा था। वही इस अवसर पर बाजार नंबर एक में ही सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर प्रशासन का भी विशेष सहयोग मिला।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *