राम हिंदुओ के नही प्राणी मात्र के है उसी प्रकार भगवान महावीर जन जन के है आचार्य श्री सुंदर सागर महाराज

धर्म

राम हिंदुओ के नही प्राणी मात्र के है उसी प्रकार भगवान महावीर जन जन के है आचार्य श्री सुंदर सागर महाराज
परतापुर

नगर मूल नायक नेमिनाथ जिनालय में धर्म सभा में बोलते हुए आचार्य श्री 108 सुंदरसागर महाराज ने कहा की आचार्य ने कहा कि महावीर जैनों के नहीं,जन-जन के हैं वैसे ही राम हिंदुओं के ही नहीं प्राणी मात्र के है।

 

 

 

क्योंकिप्राणी मात्र का कल्याण राम और महावीर के आदर्श पर चलकर ही होनेवाला है अतः पूरे विश्व को महावीर के सिद्धांत और आदर्श राम कोआत्मसात कर ही राम राज्य बन सकता है।

प्रवक्ता अशोक कोठारी ने बताया की शुक्रवार को आचार्य ससंघ का शहर से विहार हुआ शनिवार की आहारचर्या तलवाड़ा कस्बे में होगी।
पूज्य महाराज श्री की धर्मसभा से पूर्व सर्वप्रथम मंगला चरण हिमानी दोसी ने किया गया। दीप प्रज्वलनसमाज अध्यक्ष खुशपाल पंचोरी, ललित कुमार, दिलीप दोसी, प्रकाशकोरावत, सुशील पंचोरी ने किया। जिनवाणी भेंट एवं पाद प्रक्षालन करनेका सौभाग्य भरत कोरावत, कंचन कोरावत परिवार द्वारा किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *