पूज्य गुरुदेव शुद्ध सागर महाराज भीषण शीतलहर में रावतभाटा की ओर बढ़ा रहे हैं कदम
देवली
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 शुद्ध सागर महाराज निवाई वर्षा योग उपरांत रावतभाटा की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं।
भीषण शीत लहर में भी पूज्य गुरुदेव अनवरत पद विहार कर रहे हैं। मंगलवार की अनुपम बेला में पूज्य गुरुदेव का मंगल आगमन देवली नगर में हुआ जहां समाज जन उनकी अगवानी भी की एवं आहारचर्या संपन्न हुई।




मंगल बिहार में रावतभाटा के समाज जन पहुंचे और पूज्य गुरुदेव से रावतभाटा आगमन हेतु निवेदन किया एवं श्रीफल समर्पित कर मंगल आशीर्वाद दिया इस अवसर पर रावतभाटा समाज द्वारा ओम प्रकाश जैन ने काव्य रचना के रूप में पूज्य गुरुदेव के चरण में निवेदन करते हुए कहा कि आज हम रावतभाटा वासी आपके चरणों में आ गए
छेड़ा जो काम आपने उसे पूरा करवाने आ गए।
आपसे प्रार्थना एवं निवेदन बढ़ा दीजिए रावतभाटा की ओर कदम
आपके आने से निर्माण कार्य में और तेजी आ जाएगी
तब तक आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज की 35 पिच्छी और आ जाएगी
एक और होगा गुरु शिष्य का अदभुत मिलन
और होगा श्रावको का अद्भुत सम्मेलन
रावतभाटा अतिशय की धरती बन जाएगी
आज हम इस भाव को लेकर आए है। भाता है आपका आशीर्वाद और स्वीकृति मिल जाएगी

नवरत्न जैन निवाई से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को पूज्य गुरुदेव का रात्रि विश्राम बोरानी में हुआ एवं बुधवार की प्रातः बेला में बोरानी से मंगल विहार हुआ एवं आहारचर्या सरसिया मोड पर संपन्न होगी। आज का रात्रि विश्राम अमरगढ़ होने की संभावना है। एवं गुरुवार की मंगल आहारचर्या काछोला गांव में होने की संभावना।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
