निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज एवं क्षुल्लकश्री गम्भीर सागर जी महाराज ससंघ अपडेट
आगरा
निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज एवं क्षुल्लकश्री गम्भीर सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवास आगरा के ओल्ड ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में चल रहा है। जहां 10 दिसम्बर को बड़ी संख्या में गुरूभक्त मुनिपुंगवश्री के मंगल सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक करने के लिए पहुंचे।
भक्तों ने मुनिश्री के सानिध्य में स्वर्ण कलशों से श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा सम्पन्न कीं। इसके बाद मुनिश्री ने सभी भक्तों को अपने हाथों से आशीर्वाद रूपी गंधोदक प्रदान किया|




इस अवसर बाहर से आये गुरूभक्त ने मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया| मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि ओल्ड ईदगाह कॉलोनी जैन मन्दिर में मंगल प्रवासरत निर्यापक मुनिपुगंवश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार 11 दिसम्बर को दोपहर में ओल्ड ईदगाह कॉलोनी जैन मन्दिर से श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर छीपीटोला के लिए होगा।
प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
