15 साल 10 माह और 18 दिन उपरांत मुनिश्री समय सागर महाराज संघ का हुआ मंगल प्रवेश मुनिसंघ सानिध्य में संत भवन का हुआ लोकार्पण
गंजबासौदा
निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 समय सागर महाराज संघ का नगर में मंगल प्रवेश 15 साल, 10 माह और 18 दिन के बाद हुआ।
शनिवार की संध्या बेला में समाजजन बरेठ रोड पर पहुंचे और वहां भक्तों का जन सैलाब भी देखने को मिला। पूज्य महाराज श्री के आगमन को लेकर शहर की सड़क एवं गलियां रंगोलिया से भरी थी।




शनिवार की सुबह बेला पूज्य मुनिसंघ का मंगल विहार देवली ग्राम से हुआ, देवली ग्राम के बाद पूज्य संघ की आहारचर्या बरेठ में हुई। जहां महाराज श्री संघ सानिध्य में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज संत भवन का लोकार्पण किया गया। मध्यान में सामाजिक उपरांत महाराज श्री का बिहार संघ सहित गंजबासौदा के लिए हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों का समूह पूज्य मुनिसंघ के साथ चल रहा था। नगर वासियों में मुनिसंघ के आगमन होने पर काफी उत्साह नजर आ रहा था। मुनि संघ का नगर प्रवेश जैसे ही नगर की सीमा पर हुआ वैसे ही सेवा दल के दिव्य घोष के साथ उनकी मंगल आगवानी की गई। जिस किसी भी मार्ग से मुनिसंघ का आगमन हुआ उन सभी मार्गों पर घर के बाहर सभी ने पूज्य गुरुदेव की मंगल आरती व चरणों का पाद प्रक्षालन कर उनकी मंगल आगवानी की।
यह रहे मौजूद
पूज्य संघ की आगवानी में नवनिर्वाचित विधायक हरि सिंह रघुवंशी के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश जादौन, नगर पालिका अध्यक्ष शशि यादव, पूर्व विधायक लीना जैन, ने भी मंगल आगवानी करते हुए पूज्य महाराज श्री संघ का मंगल आशीर्वाद लिया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
