मानव पर्याय की कीमत करो :- गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी
गुन्सी
प. पू. भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी के ससंघ सान्निध्य में गुन्सी जिला – टोंक (राज.) में नव निर्माणाधीन श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ पर दिनांक 10 दिसम्बर 2023 को भव्य आयोजन होने जा रहा है। आर्यिका ससंघ के पिच्छिका परिवर्तन समारोह के साथ होगा 108 फीट उत्तुंग कलशाकार सहस्रकूट जिनालय के निर्माण का भव्य शुभारंभ होगा । पूज्य माताजी के मुखारविंद से होने वाले अभिषेक शांतिधारा करने भक्तगण सपरिवार पहुंच रहे हैं । शांतिप्रभु के चरणों में शांतिविधान करने का अवसर कमलेश चाँदवाड़ कोटा वालों ने प्राप्त किया । बड़े ही भक्तिभाव से मंडल जी पर 120 अर्घ्य समर्पित किये गए ।
पूज्य माताजी ने सभी को उद्बोधन देते हुए कहा कि – हम सबकी मंजिल कहां है ये हमें पता ही नही है । यह जो मानव पर्याय है यह बहुत ही दुर्लभ है ।

यदि इसमें भी जैन धर्म मिल गया तो हमारे असीम पूर्व पुण्य का फल है ।




लेकिन इस पर्याय को ऐसे ही नहीं खोना । इस तन से सदा देव – शास्त्र – गुरु की सेवा करते रहना । इसी से यह जीवन सफल होगा । देव गति के देव भी इस मानव पर्याय को प्राप्त करने के लिए तरसता है लेकिन हमें यह पर्याय मिल गई तो हम इसकी कीमत नहीं करते । फैशन और व्यसन में फंसकर हम अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं । जीवन में धर्म को अंगीकार कर इस जीवन को सफल बनाने का अथक प्रयास करें क्योंकि धर्म ही साथ में जाने वाला है यह रुपया – पैसा नहीं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
