आगरा में हुए अखिल भारतीय पाठशाला सम्मेलन में परचम लहराकर रामगंजमंडी आने पर शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला परिवार का किया गया अभूतपूर्व स्वागत

धर्म

आगरा में हुए अखिल भारतीय पाठशाला सम्मेलन में परचम लहराकर रामगंजमंडी आने पर शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला परिवार का किया गया अभूतपूर्व स्वागत
रामगंजमंडी
संस्कारों का शंखनाद करती हुई रामगंज मंडी की शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला देश भर से आई अनेक पाठशालाओ के महाधिवेशन में रामगंजमंडी की पाठशाला ने इस बार भी अपना परचम लहराया ।

 

 

निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में आगरा में आयोजित तीन दिवसीय पाठशाला सम्मेलन में रामगंज मंडी के बच्चों ने अपनी अभूतपूर्व प्रस्तुति दी । इसमें रामगंज मंडी के बच्चों द्वारा दी गई शोभायात्रा प्रस्तुति को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रामगंज मंडी की पाठशाला द्वारा दी गई प्रस्तुति को संपूर्ण भारतवर्ष की आई पाठशालाओं ने सराहा।
विजयादशमी के पावन पर्व पर सुबह झालावाड़ ट्रेन से लौटने पर सकल समाज बंधु बच्चों के सम्मान हेतु पहले से ही स्टेशन पर पहुंच गए और पाठशाला की शिक्षिकाओ एवं बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया गया जैसे ही यह सब ट्रेन से उतर कर बाहर आए तो जयकारों का शोर होने लगा और इन्हें ढोल बाजो के साथ शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया गया इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्रीमान दिलीप कुमार विनायका, सुरेश कुमार बाबरिया आदि ने सभी ने बच्चों के उच्चतम प्रदर्शन की सराहना की व उनका स्वागत किया।

 

जब इन बच्चों का जुलूस निकालते हुए जिन मंदिर लाया जा रहा था तब इन बच्चों की खुशी देखते हुए बन रही थी और समाज में भी इसको लेकर हर्ष की लहर थी।

इन बच्चों के साथ गए श्रीमान आकाश जैन शास्त्री ने प्रभु शांतिनाथ भगवान को श्रेय देते हुए आगरा समाज की व्यवस्थाओं की भी जमकर तारीफ की साथ साथ जब बच्चों से भी यह पूछा गया यह पुरस्कार पाकर आपको कैसा लग रहा है तो उनका कहना था कि हमें बहुत खुशी मिल रही है और उन्होंने पाठशाला की शिक्षिकाओं के द्वारा सिखाए गए मार्ग को इसका श्रेय दिया।

 

 

 

 

और उन्होंने कहा कि हमें यह पुरस्कार पाकर बहुत खुशी का अनुभव हो रहा है। जब उनसे पूछा गया की अगली बार भी पुरस्कार लेकर आएंगे तो उनका कहना था कि हां। बच्चों के संस्कार साफ परिलक्षित दिखाई दे रहे थे।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *