आगरा नगर मे प्रथम बार सम्पन्न हुआ चक्रवती विवाह

धर्म

*आगरा नगर मे प्रथम बार सम्पन्न हुआ चक्रवती विवाह

आगरा,

श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कमलानगर के सन्त निलय मे प्रात: बेला मे श्री मनोज कुमार जैन बूरेवाले व श्रीमती रेखा जैन के सुपुत्र चि.मेघ जैन एवं सौ.का.प्रियांशी जैन क शुभ विवाह चक्रवर्ती विवाह के रूप मे देव, शास्त्र गुरु के समक्ष पन्डित जिनेन्द्र शास्त्री मथुरा के द्वारा मन्त्रोचार के साथ समस्त परिवारजन, इष्ट मित्र एवं आगरा समाज के प्रमुख लोगो के समक्ष सम्पन्न कराया गया!

 

 

 

 

अक्त विवाह विधी अनुसार वर व वधु भगवान का अभिषेक व नित्य पूजन सम्पन्न कर भगवान की बेदी के समक्ष विशेष विधान कर हवन कुन्ड मे अग्नी प्रज्वलित करा कर बेदी मे विराजमान अरिहंत भगवान के सात फेरे लेकर सात वचन लेकर विवाह विधी सम्पन्न करते हैं! इसके बाद घर आये मेहमानो का आशीर्वाद लेकर ( Reception) , किसी तीर्थ क्षेत्र पर जाकर दर्शन पूजन कर उसने नये जीवन का शुभारंभ करते हैं! इस दिन वर एवम वधु उपवास भी रखते है। एवम विधान पूजन के बाद अपना उपवास खोलते हैं। चक्रवती विवाह का वर्णन जैन ग्रंथ आदिपुराण में है। इस दिन दूल्हे द्वारा श्री जी का अभिषेक भी किया जाता है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *